एक्सप्लोरर

सिलाई मशीन की आवाज में पले बेटे ने रच दिया इतिहास, पहली बार में ही क्रैक किया UPSC

चंदेरी के विवेक की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए पहले ही प्रयास में परीक्षा को पास के दिखाया.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम आने के बाद कई संघर्षों की कहानियां सामने आ रही हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे चंदेरी से ताल्लुक रखने वाले विवेक यादव की कहानी बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली है. रैंक 413 हासिल कर विवेक न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे एमपी का गर्व बने हैं.

चंदेरी जैसे छोटे शहर से निकलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज तक का सफर और फिर वहां से UPSC तक पहुंचना आसान नहीं था. विवेक ने हिंदी माध्यम से तैयारी की और सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही प्रयास में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरणों को पास कर लिया.

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

मां ने ऐसे किया पालन पोषण

विवेक का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं रहा. उनकी मां सिलाई मशीन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं. कपड़े सिल-सिल कर उन्होंने न सिर्फ उन्हें पढ़ाया, बल्कि कभी हार नहीं मानी. विवेक की इस सफलता में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है.

यह भी पढे़ं:  UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

यहां से ली शिक्षा

विवेक ने अपनी स्कूलिंग चंदेरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली और फिर इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. वह पिछले तीन सालों से सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे थे.

कभी नहीं मानी हार

पढ़ाई के दौरान कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन विवेक ने कभी हार नहीं मानी. विवेक की सफलता उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़ा सपना देखते हैं. विवेक ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक करने के लिए जी तोड़ मेहनत की और पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने पर फोकस किया.

यह भी पढे़ं: अब CBSE के साथ उड़ान भरेंगे दिल्ली के स्पेशल स्कूल्स, 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा जल्द

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget