एक्सप्लोरर

अब CBSE के साथ उड़ान भरेंगे दिल्ली के स्पेशल स्कूल्स, 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा जल्द

दिल्ली के अंबेडकर स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (ASoSE) अब DBSE की जगह CBSE बोर्ड से जुड़ेंगे. जल्द ही 9वीं में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीख और गाइडलाइंस जारी होंगी.

दिल्ली सरकार के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (ASoSE) अब एक नए शैक्षणिक अध्याय में प्रवेश करने जा रहे हैं. पहले जहाँ इन स्कूलों में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) के तहत पढ़ाई होती थी, अब यहाँ पढ़ाई सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के माध्यम से कराई जाएगी. यानी अब दिल्ली के होनहार छात्रों को मिलेगा एक राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक प्लेटफॉर्म, जो उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण के लिए और अधिक मजबूत बनाएगा.

दिल्ली के ASoSE स्कूल्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को उनके रुचि क्षेत्र में विशेष शिक्षा प्रदान करते हैं. यहां दाखिला केवल एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होता है. जल्द ही 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा की तारीख और गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, जिसके लिए छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

क्या हैं ASoSE स्कूल्स?

ASoSE, यानी Schools of Specialised Excellence, दिल्ली सरकार की एक विशेष पहल है, जो उन छात्रों के लिए बनाई गई है जो किसी खास विषय में आगे बढ़ना चाहते हैं. यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को विशेष प्रशिक्षण, प्रयोगात्मक शिक्षण और रियल वर्ल्ड एक्सपोजर भी दिया जाता है. उम्मीद जताई जा रही है कि अब CBSE बोर्ड से जुड़ने के बाद इन स्कूलों की मान्यता और छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता को और ऊंचाई मिलेगी.

  • STEM - साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण.
  • ह्यूमैनिटीज - इतिहास, राजनीति, समाजशास्त्र जैसे विषयों पर गहराई से फोकस.
  • परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट्स - नृत्य, संगीत, चित्रकला आदि की प्रोफेशनल ट्रेनिंग.
  • 21वीं सदी की हाई-एंड स्किल्स - कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक क्षमताएं.
  • सशस्त्र बल तैयारी स्कूल (AFPS) - रक्षा सेवाओं की तैयारी के लिए समर्पित प्रशिक्षण.
  • दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) - ऑनलाइन शिक्षा का सशक्त विकल्प.

यह भी पढे़ं:  UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget