एक्सप्लोरर

एनडीए और सीडीएस 2 एग्जामिनेशन के रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू, यहां है पूरी जानकारी

संघ लोक सेवा आयोग एनडीए एनए और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अगर आप भारतीय सेना, नेवी या एयरफोर्स में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नवल एकेडमी (NA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS 2) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होगी, और उम्मीदवार 17 जून 2025 तक आवेदन कर सकेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

NDA के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो. अगर आप नेवी या नवल एकेडमी में जाना चाहते हैं, तो आपके पास फिजिक्स और गणित विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है या आप इस वर्ष इन विषयों के साथ पढ़ाई कर रहे हों.

वहीं, CDS के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों को UPSC द्वारा तय आयुसीमा और अन्य नियमों का भी पालन करना होगा. इसकी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई है.

आवेदन से पहले जरूरी तैयारी

ऑनलाइन आवेदन को बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए कुछ दस्तावेज पहले से तैयार रखें, जैसे कि हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, 10वीं-12वीं-ग्रेजुएशन की मार्कशीट्स, आधार कार्ड, एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी. फीस भुगतान के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड भी रखें.

आवेदन शुल्क क्या है?

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

इस परीक्षा का महत्व

NDA और CDS जैसी परीक्षाएं युवाओं को सेना में अफसर बनने का सीधा मौका देती हैं. ये सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा और सम्मान से जुड़ी जिम्मेदारी है. हर साल लाखों युवा इन परीक्षाओं के जरिए अपने सपनों को उड़ान देते हैं.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें. फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget