एक्सप्लोरर

यूपीएससी मेन्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आज से भरें DAF II, इन बातों का रखें ध्यान

UPSC CSE DAF II Form: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आज यानी 08 दिसंबर 2022 से डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

UPSC Civil Services DAF II 2022: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आज यानी 08 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार से डैफ II फॉर्म भर सकते हैं. कमीशन की वेबसाइट पर आज से फॉर्म उपलब्ध करा दिया जाएगा. सेलेक्शन प्रॉसेस के अगले चरण में जाने के लिए कैंडिडेट्स का डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना जरूरी है. बिना डैफ II भरे कैंडिडेट्स आगे के चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसके लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

क्या लिखा है नोटिस में

वे सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने पर्सनेलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई किया है उनके लिए डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म – II (डैफ – II) भरना अनिवार्य है. ये भी जान लें कि डैफ I और डैफ II में भरी इंफॉर्मेशन में किसी प्रकार का बदलाव कमीशन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा. हालांकि जहां जरूरी है वहां कैंडिडेट्स जैसे एड्रेस या कांटैक्ट डिटेल्स के संबंध में चेंजेस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये आवेदन, लेटर, ईमेल या फैक्स नंबर के माध्यम से किए जा सकते हैं. इस बारे में प्रेस नोट में पैराग्राफ 3 में जानकारी दी गई है. ये भी जान लें कि प्रेस नोट रिलीज होने के सात दिन के अंदर आवेदन कर दें.

अटेस्टेशन फॉर्म भरना है जरूरी

कमीशन ने आगे कहा कि वे कैंडिडेट्स जिन्होंने मेन परीक्षा पास कर ली है उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनेल एंड ट्रेनिंग की वेबसाइट पर जाकर अटेस्टेशन फॉर्म भरना होगा. ये फॉर्म पर्सनेलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू शुरू होने से खत्म होने तक भरा जा सकता है.

बता दें कि यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के नतीजे 06 दिसंबर 2022 के जिन जारी हुए थे और कैंडिडेट्स को मार्कशीट नतीजे घोषित होने के 15 दिन के अंदर उपलब्ध करा दी जाएंगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सजग रहें और बेहतर होगा किसी सीनियर या एक्सपर्ट से पहले विमर्श कर लें उसके बाद ही फॉर्म भरें.
  • सर्विस के चुनाव के समय सावधानी बरतें और अपने लिए सर्विस का प्रिफरेंस सोच-समझकर ही चुनें.
  • हॉबीज आदि के कॉलम भी देखकर चुनें क्योंकि इन पर बेस्ड प्रश्न आप से पूछे जाएंगे.
  • फॉर्म में पैनल को इम्प्रेस करने के लिए कुछ भी न लिख दें, जो सच हो केवल वही लिखें और जिस बारे में आप अपने विचार कांफिडेंस के साथ रख सकते हैं उन्हें ही चुनें.
  • फॉर्म भरते समय सच सबसे जरूरी है. सोच-समझकर फॉर्म भरें और कहीं अटकें तो उस कॉलम को समय दें और जो लोग ये परीक्षा पास कर चुके हैं उनकी सहायता ले लें.

यह भी पढ़ें: SSC CHSL फाइनल परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget