एक्सप्लोरर

अब UPSC एग्जाम होगा नकलप्रूफ ! चीटिंग रोकने के लिए किया गया यह खास इंतजाम, जानकर कहेंगे गजब

यूपीएससी नकल रोकने के लिए परीक्षा में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा. सीसीटीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल होगा. आधार से फिंगरप्रिंट और चेहरा पहचाना जाएगा.

नीट और नेट परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ लगातार कैंडिडेट्स और राजनीतिक दलों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है. नीट यूजी विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सीबीआई को मामले में जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन इसी बीच देश के बड़े-बड़े पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजन करने वाले यूपीएससी की ओर से नकल पर नकेल कसने के लिए प्लान बनाया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीएससी की ओर से आयोजित भर्ती एग्जाम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेस सीसीटीवी इस्तेमाल में लिए जाएंगे. हाल ही में आयोग ने टेंडर जारी कर आवेदन मांगे हैं. जिसमें आधार कार्ड आधारित फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान, ई-प्रवेश पत्र स्कैनिंग और एआई-आधारित सीसीटीवी निगरानी शामिल है. इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल परीक्षा प्रोसेस के दौरान किया जाएगा.

संघ लोक सेवा आयोग प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है जो आईएएस, आईएफएस और आईपीएस पदों के लिए अधिकारी चुनता है. इसके अलावा यूपीएससी केन्द्रीय सरकार के ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' पदों के लिए परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित करता है.

यूपीएससी परीक्षाओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित करने के लिए नई डिजिटल तकनीक का उपयोग करेगा. यह तकनीक उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक विवरणों का मिलान और जांच-पड़ताल करने में मदद करेगी, जिससे परीक्षा में नकल, फर्जीवाड़े, अनुचित साधनों और प्रतिरूपण को रोका जा सकेगा.

AI का होगा इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के अनुसार इस पहल के तहत परीक्षा केंद्रों में उपस्थित उम्मीदवारों की पहचान के लिए आधार आधारित फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण या उनकी तस्वीर ली जाएगी. साथ ही उनके ई-एडमिट कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा हॉलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाएगा. यह एआई संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने और अलर्ट जारी करने के लिए सक्षम होगा.

चेहरे की पहचान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा के दिन ली गई तस्वीरों का मिलान किया जाएगा. यह विधि परीक्षा में धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगी. यूपीएससी ने देशभर में अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी/वीडियो निगरानी लागू करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और तैनात अन्य कर्मियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लिया गया है. यह निगरानी रिकॉर्डिंग और लाइव प्रसारण प्रणालियों के साथ की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं से ही करें तैयारी, 12वीं के बाद ही, देखें टॉप करियर ऑप्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget