एक्सप्लोरर

UPSC Civil Services Exam 2021: यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्री परीक्षा 27 जून 2021 को होगी, आवेदन शुरू

UPSC Civil Services Prelim Exam 2021 Notification: यूपीएससी ने साल 2021 की IAS और IFS की प्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www. upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSC Civil Services Prelim Exam 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने गुरुवार को आईएएस और आईएफएस 2021 की प्री परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया. कमीशन के मुताबिक इस बार IAS/IFS की प्री परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को किया जाएगा. कमीशन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें भर्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है. 4 मार्च 2021 से इन पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीएससी इस बार आईएएस के 712 और आईएफएस के 110 पदों के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन करा रहा है.

भर्तियों से संबंधित जरूरी तारीखें (UPSC Civil Services Prelim Exam 2021 Date)

आईएएस और आईपीएस के इन पदों के लिए आवेदन 4 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 24 मार्च 2021 है. सभी कैंडिडेट्स को 24 मार्च 2021 तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जून 2021 में जारी किए जाएंगे. वहीं इन पदों के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को होगा.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता  (UPSC Civil Services Exam 2021 Eligibility Criteria)

आईएएस के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. वहीं आईएफएस के पदों पर  केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास ग्रेजुएशन में एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी साइंस, बॉटनी, एग्रीकल्चर, जियोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, स्टैटिसटिक्स या संबंधित ट्रेड में कोई सब्जेक्ट रहा हो.

आवेदन शुल्क व उम्र सीमा (UPSC Civil Services Exam 2021 Age Limit)

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी/एसटी/ दिव्यांग व महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए. नियम अनुसार आरक्षित वर्क के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन (UPSC Civil Services Exam 2021 Registration)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in  पर जाना होगा. जहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा जिसे ऑनलाइन कंप्लीट किया जा सकता है. इसके अलावा आपको यहां फॉर्म भरने से संबंधित पूरी जानकारी और इन भर्तियों का नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट अच्छी तरह नोटिफिकेशन को पढ़ लें. आवेदन में गलती होने पर यह रिजेक्ट किया जा सकता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget