एक्सप्लोरर

चार सालों में सबसे कम पद पर आई UPSC की भर्ती, जानिए कितनी है पोस्ट और कैसे कर सकेंगे अप्लाई

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगना शुरू कर दिया है. मगर बीते तीन सालों में ये पद सबसे कम बताए जा रहे हैं. जानिए कितने हैं पद जिसपर कर सकेंगे आवेदन...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बात यूपीएससी ने बीते चार सालों से कम सीटों पर आवेदन मांगे हैं. यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित होगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज (22 जनवरी 2025) से शुरू हो गई है और यह 11 फरवरी 2025 तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पिछले तीन साल में कम हुई यूपीएससी की वैकेंसी

यूपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 979 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 38 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार 77 पदों की कमी आई है. साल 2024 में 1056 पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी. 2023 में यूपीएससी ने 1,105 रिक्तियों की घोषणा की थी, जबकि 2022 में यह संख्या 1,011 और 2021 में 712 थी. सिविल सेवा परीक्षा के अलावा, यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए 150 पदों की भी घोषणा की है.

बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी में इतने पद हैं आरक्षित  

इस परीक्षा के तहत कुल 38 पद बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. इनमें से 12 पद दृष्टिहीनता और कम दिखाई देने वाले लोगों के लिए, 7 पद बहरे और कम सुनने वाले उम्मीदवारों के लिए, 10 पद शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए हैं, जिनमें सिरिब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से ठीक हुए, बौनेपन, एसिड अटैक पीड़ित और मांसपेशियों की कमजोरी वाले लोग शामिल हैं. इसके अलावा, 9 पद ऐसे उम्मीदवारों के लिए हैं जिनमें एक से ज्यादा विकलांगताएं हैं.

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. फाइनल-ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यदि वे प्रीलिम्स पास करते हैं, तो उन्हें मेन्स परीक्षा से पहले अपनी ग्रेजुएशन डिग्री का प्रमाण पत्र जमा करना होगा. इसके अलावा, आवेदक की आयु 01 अगस्त 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाती है. इसके बारे में और जानकारी नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन 

सबसे पहले, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर 'Whats New' सेक्शन में 'Civil Services (Preliminary) Examination, 2025' लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद, आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें, जो एक नया पेज खोल देगा. यदि आप पहली बार परीक्षा दे रहे हैं, तो आपको मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद, जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉग इन करें. फिर, मांगी गई सारी जानकारी के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और अंत में सबमिट पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: देश में कौन सा राज्य ड्रॉपआउट में है नंबर-1, 10वीं-12वीं में फेल छात्र क्यों छोड़ रहे पढ़ाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget