एक्सप्लोरर

छात्रों के आगे झुका UPPSC, जानें अब तक किन बड़ी परीक्षाओं को लेकर हो चुका है देश में बवाल

Exams Caused Uproar In The Country: यूपीपीएससी ने छात्रों की मांगों को पूरा करते हुए RO-ARO परीक्षा को स्थगित कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं भारत में किन-किन एग्जाम को लेकर जमकर बवाल हुआ है.

Exams Caused Uproar In The Country: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपीएससी के गिरफ्तार के सामने बहुत से छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे थे. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी के खिलाफ लेकर धरना दे रहे छात्रों को आखिरकार जीत मिल गई है. यूपीपीएससी ने छात्रों की मांगों को पूरा करते हुए RO-ARO परीक्षा को स्थगित कर दिया है.

तो इसके साथ ही PCS के एग्जाम को एक ही दिन में कराने का फैसला सुना दिया है. यह पहला मामला नहीं है जब भारत में किसी एग्जाम को लेकर विवाद की स्थिति देखने को मिली है. इससे पहले भी कई एग्जाम्स को लेकर भारत में जमकर बवाल हुआ है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ एग्जाम के बारे में बताने जा रहे हैं. 

NEET को लेकर हुआ था विवाद

इसी साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट के एग्जाम को लेकर भारत में काफी विवाद हुआ था. परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया था. तो उसके साथ ही कई अनियमितताओं का भी आरोप लगाया गया था. कई छात्रों का वक्त खराब होने के चलते उन्हें ग्रेस मार्क भी दिए गए थे. तो वहीं कई छात्रों के पास एग्जाम से पहले ही उनके पास जवाब पहुंच गए थे. जब बवाल बहुत उठा तो सुप्रीम कोर्ट में एग्जाम को लेकर सुनवाई हुई. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा एग्जाम न करवाने का फैसला सुनाया था. बता दें इस मामले में जांच करते हुए सीबीआई ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था. 

यह भी पढ़ें: 22 की उम्र में तय किया IAS बनने का सफर, पहले ही प्रयास में क्रैक की कठिन परीक्षा

RRB NTPC एग्जाम को लेकर हुई था बवाल

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) का एग्जाम साल 2019 में हुआ था. साल 2022 में जिसका रिजल्ट घोषित किया गया था. लेकिन अभ्यर्थियों ने रिजल्ट घोषित होने के बाद एग्जाम को लेकर कई  आपत्तियां उठाईं. उम्मीदवारों ने ग्रुप डी के लेवल 1 और लेवल 2 के सिलेक्शन में भेदभाव का आरोप लगाया था. यूपी-बिहार में छात्रों ने रेलवे स्टेशनों पर भी जमकर हंगामा किया था. 

यह भी पढ़ें: Success Story: इस महिला आईएएस ने यूपीएससी के लिए छोड़ी थी करोड़ों के पैकेज वाली लंदन की नौकरी, बिन कोचिंग पास की परीक्षा

उत्तराखंड पेपर लीक मामला

उत्तराखंड में भी साल 2021 में यूकेएसएसएससी ने राज्य के 13 सरकारी विभागों में ग्रुप सी के 916 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसके लिए जब एग्जाम करवाया गया तो एग्जाम के पहले ही पेपर पहले ही लीक हो गया था. जिस पर काफी बवाल हुआ था. उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच एसटीएफ़ को सौंपी थी. एसटीएफ़ ने इस मामले में 60 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया था. 

UP TET पेपर लीक बवाल

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की जब भर्ती होती है. तो उसे लेकर अक्सर बवाल की खबरें सामने आती रहती है. साल 2021 में जब उत्तर प्रदेश UP TET के एग्जाम होने थे. उससे पहले ही पेपर लीक हो गया और जिस वजह से एग्जाम कैंसिल करने पड़े. जिन छात्रों ने एग्जाम की तैयारी की थी. उन्होंने इसे लेकर खूब हंगामा किया और कई जगहों पर  विरोध प्रदर्शन भी किया. 

यह भी पढ़ें: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती, इस डेट से पहले कर लें अप्लाई

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
न इंजीनियरिंग की पढ़ाई, न बड़ी लैब… इंटरनेट से सीखा और बना दी फ्लाइंग कार
न इंजीनियरिंग की पढ़ाई, न बड़ी लैब… इंटरनेट से सीखा और बना दी फ्लाइंग कार

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget