एक्सप्लोरर

UPPCS Result 2018 घोषित, जानें सेकेंड टॉपर संगीता की स्ट्रेटजी, सिविल सर्विसेज के लिए छोड़ दी JNU से PhD

UPPCS Result 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2018 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसमें पानीपत की अनूज नेहरा पहले स्थान पर जबकि संगीता राघव सेकेंड स्थान पर रहीं. आइये जानें सेकेंड टॉपर संगीता राघव की क्या थी स्ट्रेटजी.

UPPCS Second Topper Sangeeta Raghav Interview: उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2018 का रिजल्ट कल यानी 11 सितंबर 2020 को जारी कर दिया. इसमें कुल 976 पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया गया. इनमें डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए 119 का और डिप्टी एसपी पद के लिए 94 का चयन किया गया. इस परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का बोलबाला रहा. जहां पहले स्थान पर पानीपत की अनूज नेहरा रहीं, वहीँ दूसरे स्थान पर हरियाणा राज्य की संगीता राघव और तीसरे पर मथुरा की ज्योति शर्मा रहीं. जालौन के विपिन कुमार को चौथा स्थान मिला जबकि पटना के कर्मवीर केशव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया.

सेकेंड टॉपर संगीता राघव

संगीता राघव ने यूपी पीसीएस परीक्षा 2018 में दूसरा स्थान हासिल किया और वे सेकेंड टॉपर बनीं. वे हरियाणा राज्य के  गुरुग्राम के शांती नगर में रहती हैं. उनके पिता दिनेश राघव नैसेना से सेवानिवृत्त हैं. और उनकी उनकी माता एक गृहिणी हैं.

यहां से मिली प्रेरणा

सेकेंड टॉपर संगीता ने बताया कि मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए नेपाल जाना पड़ा था. वहां उन्हें वर्ल्ड बैंक और साउथ एशियन इंस्टीट्यूट के एक प्रोजक्ट में वहां के लोगों के अच्छे जीवन यापन और उनकी सहायता के लिए काम करने का मौका मिला था. वहीं से उन्हें जरुरत मंद लोगों की सेवा करने का जज्बा पैदा हुआ. हालाँकि पहले से ही उनके मन में सिविल सर्विसेज में जाने का विचार था.

यह उनका दूसरा प्रयास था

उन्होंने यह बताया कि इसके पहले 2017 में प्रीलिम्स परीक्षा दी थी परन्तु इस परीक्षा में उनके कम अंक रहे. दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपी पीसीएस -2018 की परीक्षा में सेकेंड स्थान हासिल किया.

पढाई के दौरान योग और मेडिटेशन का लिया सहारा

संगीत्ता ने बताया कि अपने आप को बेहतर विकसित करने में योग और मेडिटेशन का भी सहयोग लिया. संगीता ने कक्षा 12वीं  देव समाज विद्या निकेतन स्कूल से की और बीएससी की पढाई सेक्टर-12 राजकीय कन्या महाविद्यालय से की.

सिविल सर्विसेज के लिए जेएनयू से पीएचडी छोड़ी

बीएससी के बाद संगीता ने दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से उन्होंने नेचुरल रिसॉर्स मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की. उसके बाद पीएचडी के लिए जेएनयू में दाखिला लिया. परन्तु सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए पीएचडी छोड़ दी. उन्होंने बताया कि उनके एक सीनियर ने इसकी तैयारी करने में काफी मदद की.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget