एक्सप्लोरर

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजों की स्क्रूटनी के लिए किया है अप्लाई तो हो जाएं सावधान, आ रहे हैं नंबर बढ़वाने के फर्जी कॉल

UP Board Scrutiny Result 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया है तो सावधान हो जाएं. नंबर बढ़वाने के फर्जी कॉल आ रहे हैं. बोर्ड ने इनसे बचने की सलाह दी है.

UPSMP Warns Against Fraud Calls For Scrutiny Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सावधान किया है. बोर्ड ने कहा है कि स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स और उनके पैरेंट्स के पास कुछ साइबर फ्रॉड कॉल कर रहे हैं. इन फोन कॉल्स के माध्यम से नंबर बढ़ाने का लालच छात्र और उनके अभिभावकों को दिया जा रहा है.

ऐसे फर्जी फोन कॉल से बच कर रहें. ये केवल आपको बेवकूफ बनाने का एक जरिया है जहां पैसे के बदले में नंबर बढ़ाने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. कोई भी और कैसे भी गलत तरीके से नंबर नहीं बढ़वा सकता है.

पैरेंट्स को भी दी सावधान रहने की सलाह

यूपीएमएसपी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी इस तरह के फ्रॉड कॉल से बचने की सलाह दी है. यह फर्जी फोन कॉल छात्र और उनके अभिभावक को किसी को भी आ सकते हैं, जो स्क्रूटनी के नंबर बढ़ाने का ऑफर दे रहे हैं. बोर्ड ने कहा है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल पर भरोसा ना करें इसके साथ ही इसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में करें.

अप्रैल में जारी हुए थे नतीजे

बता दें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल महीने में जारी किए गए थे. जो कैंडिडेट अपने नतीजे से खुश नहीं हैं उन्होंने स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया था. यह प्रक्रिया अभी चल रही है और इसी बीच फर्जी कॉल आने की बात सामने आई है. साइबर फ्रॉड कर रहे ये शरारती तत्व छात्रों को और उनके माता-पिता को कॉल करके स्क्रूटनी के नतीजों में अंक बढ़ाने की बात कहते हैं और उसके बदले में कुछ पैसे की डिमांड करते हैं. ऐसे किसी फर्जी कॉल के झांसे में ना आए और ना ही किसी को पैसे दें.

क्या कहना है बोर्ड का

इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे के माध्यम से यूपी बोर्ड सेक्रेटरी दिब्यकांत शुक्ला ने कहा है कि, आम जनता को यह सूचित किया जाता है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले साल 2024 के कुछ छात्रों ने आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है. ऐसे स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को कुछ फर्जी कॉल आ रहे हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि उनके अंको को बढ़ा दिया जाएगा और इसके बदले में उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं. ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज होते ही एक्शन लिया जाएगा.

बोर्ड ने यह भी कहा कि सभी छात्रों और उनके माता-पिता से अनुरोध किया जाता है कि वह ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले फोन कॉल के फेर में ना आए और ना ही किसी लालच में पड़े. जैसे ही उन्हें इस प्रकार का कोई फोन आए वे तुरंत अपने नजदीकी थाने में जाकर एफाईआर दर्ज कराएं और ऐसे साइबर ठगों से बच कर रहें. 

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होंगे जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे मिलेगा आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
Higher Education Budget: IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा
IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा
ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
DU PG एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव, Spot Round 1 की डेडलाइन बढ़ाई
DU PG एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव, Spot Round 1 की डेडलाइन बढ़ाई

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget