एक्सप्लोरर

JoSAA Counselling 2024: JoSAA काउंसलिंग के लिए शुरु हुए रजिस्ट्रेशन, ऐसे मिलेगा IIT, NIT में एडमिशन

JoSAA Counselling Registration: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी, ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. च्वॉइस फिलिंग से लेकर, सीट एलोकेशन तक नोट कर लें जरूरी तारीखें.

JoSAA Counselling Registration 2024 Begins: जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की बारी है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनकी रैंक, च्वॉइस और सीटों की उपलब्धता के मुताबिक इंस्टीट्यूट दिए जाएंगे. पसंदीदा संस्थान में सीट लॉक करने से लेकर मेरिट लिस्ट रिलीज होने के बाद इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करने तक अब पूरी प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है. जानते हैं जरूरी डिटेल और तारीखें.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – josaa.nic.in. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर ली है, वे एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई साथ ही आईआईटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

इन स्टेप्स में पूरी होगी काउंसलिंग

जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. जैसे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होंगे, इसके बाद च्वॉइस फिलिंग, अगले चरण में च्वॉइस लॉक होंगी. इसके बाद सीट एलोकेशन होगा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा और अंत में दिए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा.

आईआईटीज में एडमिशन के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास की हो. जबकि आईआईआईटीज, एनआईटी, आईईएसटी और जीएफटीआई जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा पास होना जरूरी है.

नोट करिए जरूरी तारीखें

जोसा काउंसलिंग कई राउंड में पूरी होती है. फिलहाल हम पहले राउंड की बात कर रहे हैं. इसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है.

जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 10 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के तहत एएटी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 24 जून 2024

मॉक टेस्ट सीट एलोकेशन वन के रिलीज होने की तारीख – 25 जून 2024

मॉक टेस्ट सीट एलोकेशन टू के रिलीज होने की तारीख – 27 जून 2024

जोसा च्वॉइस लॉकिंग की तारीख – 27 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के लिए कैंडिडेट के रजिस्ट्रशन और च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख – 28 जून 2024

डेटा मिलान की, वैरीफिकेशन की और एलॉटेड सीट के वैलिडेशन की तारीख – 29 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के तहत सीट एलोकेशन की पहले राउंड की तारीख – 30 जून 2024.

इस आधार पर मिलेगा एडमिशन

कैंडिडेट्स जोसा रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी रैंक के मुताबिक कोर्स और कॉलेज की कई सारी च्वॉइस भर सकते हैं. इसमें ये ऑर्डर ऑफ प्रिफरेंस भी डालेंगे जैसे सबसे ज्यादा जरूरी संस्थान और कोर्स उनके लिए कौन सा है, उसके बाद कौन सा है. ऐसे करके पूरी लिस्ट भरी जाएगी.

संस्थान या कोर्स में एडमिशन इस बेस पर मिलेगा कि कितने कैंडिडेट्स से अप्लाई किया है, किसकी क्या रैंक है, उस कोर्स या संस्थान में कुल कितनी सीटे हैं आदि. इनके आधार पर पहली सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी. ये काउंसलिंग कई राउंड में पूरी होगी.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3 हजार पदों पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget