एक्सप्लोरर

UP School Reopening : 23 अगस्त से खुल सकते हैं कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, 1 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खुलने की संभावना

UP School Reopening: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में 23 अगस्त से कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल और 1 सितंबर से पहली से पांचवीं तक के स्कूल खोलने पर विचार कर रही है.

UP School Reopening: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. प्रदेश में 9वीं से 12वी तक के स्कूल सोमवार से खुल चुके हैं. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी और कहा था कि रक्षा बंधन के बाद स्कूलों में शिक्षा सुनिश्चित की जाए. जिसके बाद संभावना जताई जा रही ही है कि राज्य में छठी से आठवीं कक्षा के लिए 23 अगस्त से कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं. वहीं पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए एक सितंबर से कक्षाएं शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है.

इस बीच, सीएम आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी रणनीति और निरंतर प्रयासों के कारण, कोविड -19 संक्रमण दर में कमी आई है

सोमवार से हायर और सेकेंडरी छात्रों के लिए शुरू हो चुकी हैं क्लासेज

गौरतलब है कि स्टेट लेवल हेल्थ एक्सपर्ट एडवाइजरी कमेटी की सिफारिशों के अनुसार सेकेंडरी, हायर, टेक्निकल और वोकेशनल संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार से फिजिकल मोड में शिक्षा शुरू कर दी गई है. हर जगह दो पालियों में क्लासेज चलाने के निर्देश हैं साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन अनिवार्य किया गया है.

इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं.

इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

  1. कक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी.
  2. दोनों पालियों में छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत होगी.
  3. अभिभावकों की अनुमति के बाद ही छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल आ सकेंगे

कोचिंग संस्थान खोलने के भी निर्देश

इसके साथ ही प्रदेश में कोचिंग संस्थान खोलने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. कोचिंग संस्थान के प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं. कोचिंग संस्थानों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य किया गया है. 

ये भी पढ़ें

UPSSSC PET 2021: यूपी पीईटी 2021 के एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Allahabad HC Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने RO, ARO के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां, यहां देखें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget