एक्सप्लोरर

UP Police Bharti 2024: खत्म हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 16 लाख ने छोड़ा एग्जाम, अब है आंसर-की की बारी

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न हो चुकी है. सख्ती ऐसी थी कि करीब 16 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम नहीं दिया. अब अगले चरण में आंसर-की रिलीज होगी.

UP Police Constable Exam 2024 Concludes: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म हो गई है. कल यानी 31 अगस्त को दूसरे चरण का दूसरा दिन, एग्जाम का लास्ट डे था. कैंडिडेट्स की संख्या के लिहाज से इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कहा जा रहा है. करीब 48 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया. 16 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग न लेने का फैसला किया और एग्जाम छोड़ दिया. अब पुलिस भर्ती के आगे के चरण शुरू होंगे.

एक पद के लिए 50 से ज्यादा कैंडिडेट

आज तक इतनी बड़ी संख्या वाली भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं हुई. 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए 48 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था पर करीब 16 लाख ने परीक्षा छोड़ दी है. इस सूरत में एक पद के लिए करीब 53 उम्मीदवार दावेदार हैं. सेलेक्शन किसका होता है, ये तो समय बताएगा पर कांपटीशन तगड़ा है.

लाखों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर

इस भर्ती परीक्षा के आयोजन में कड़ी निगरानी और सख्ती बरती गई. कहीं कोई चूक न हो जाए इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2 लाख पुलिसकर्मियों ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी दी. 16 हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई जिसमें हर छोटी-बड़ी गतिविधि कैद हुई.

16 लाख ने छोड़ी परीक्षा

इस बार की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर किया गया. केंद्रों पर तीन लेवल की सिक्योरिटी थी और चेकिंग इतनी ज्यादा की कहीं कोई चूक न हो जाए. मेन गेट पर चेकिंग के बाद बायोमेट्रिक चेकिंग और फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया होती थी. डॉक्यूमेंट्स मैच कराये जाते थे और कक्ष मे प्रवेश से पहले फिर चेकिंग होती थी.

महिलाओं के बाल तक खुलवाएं

कई केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों के जूड़ा, बाल, पिन तक खुलवाकर जांच की गई. हाथ का कलावा, राखी तक उतरवा दी गई. कई केंद्रों पर कैंडिडेट्स को जूते-चप्पल भी उतारने पड़े. चेकिंग के बाद भी धर-पकड़ चलती रही. यूपी पुलिस के तीन सिपाही समेत 62 लोगों को अरेस्ट किया गया. इसके साथ ही 400 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को भी निगरानी में रखा गया.

आंसर-की की बारी

परीक्षा का पहला चरण यानी लिखित परीक्षा पूरी हो गई है. अब इसी लिखित परीक्षा की आंसर-की रिलीज होगी. पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति आमंत्रित की जाएंगी. इस पर मिलने वाली आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी. इसके बाद नतीजे आएंगे. लिखित परीक्षा के नतीजों के बाद आगे के चरण की परीक्षा चयनित कैंडिडेट्स देंगे.

यह भी पढ़ें: इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, तुरंत नहीं भरा फॉर्म तो बाद में होगा पछतावा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget