एक्सप्लोरर

UP Police Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होंगे यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड किस तारीख पर रिलीज होंगे, जारी होने के बाद इन्हें कहां से और कैसे डाउनलोड किया जा सकता है? जानिए.

UPPRPB To Release UP Police Constable Admit Card 2024 Soon: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज करने की तारीख जारी कर दी है. इसके मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 अगस्त के दिन रिलीज होगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरा हो, वे रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - uppbpb.gov.in.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 के दिन होगा. पेपर दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 10 से 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी शाम 3 से 5 बजे तक की. बता दें कि पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. अब फिर से एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

भरे जाएंगे इतने पद

यूपी पुलिस की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 60,244 कॉन्स्टेबल पदों पर योग्य कैंडिडेट्स का चुनाव होगा. करीब 50.14 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. कैंडिडेट्स को अपने साथ केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा एक वैलिड आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा.

सिटी स्लिप हो चुकी है जारी

बता दें कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है. इससे कैंडिडेट्स जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी और उसी के हिसाब से ट्रैवल के इंतजाम कर सकते हैं. इसे चेक करने के लिए भी आप ऊपर दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी uppbpb.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एक लिंक दिखेगा जिस पर लिखा होगा UP Police Admit Card 2024 Link. ऐसा लिंक एक्टिव होने के बाद होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, डीओबी वगैरह डालनी होगी.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आएगा. इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
  • कैंडिडेट्स को सेंटर पर परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचना होगा. पेपर के 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget