एक्सप्लोरर

UP PCS Exam 2021: यूपीपीएससी ने 13 जून को होने वाली PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के साथ ये परीक्षाएं भी स्थगित की

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो के चलते यूपीपीएससी ने 13 जून को होने वाली PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है. इसी के साथ सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 और राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (पुरूष/ महिला) प्री परीक्षा 2020 को भी टाल दिया गया है. स्थिति अनुकूल होने पर नई तारीखें घोषित की जाएंगी.

 
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 13 जून को होने वाले PCS प्रीलिम्स एग्जाम 2021 शेड्यूल को स्थगित कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम के लिए नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. इसी के साथ होने वाली एसीएफ-आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 भी अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. यूपीपीएससी ने ये फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लिया है.

आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
आयोग के एग्जाम कंट्रोलर अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, “संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (प्रीलिमिनरी) परीक्षा -2021, जिसे आमतौर पर पीसीएस (प्री -20-2021) के रूप में जाना जाता है को असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) / रेंज फॉरेस्ट अधिकारी (RFO) प्रारंभिक परीक्षा -2021 के साथ अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके अलावा, सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेजों (पुरुष / महिला) -2020 में लेक्चरर की भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है.” कैंडिडेट्स लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें.  

538 पदों पर भर्ती के लिए PCS परीक्षा का आयोजन करना है
यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा 538 पदों पर भर्ती के लिए पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इससे पहले 400 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन आयोग ने बाद में 138 पद और जोड़ दिए हैं. वहीं यूपी लोक सेवा आयोग ने ये नहीं बताया है कि स्थगित की गई ये परीक्षाएँ कब आयोजित की जाएंगी. बता दें कि यूपीपीएससी की पीसीएस, एसीएफ/ आरएफओ 2021 की प्रीलिम्स परीक्षा भर्ती के लिए करीब 7 लाख आवेदन किए गए हैं. परीक्षा के लिए सेंटर्स बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी.  पिछले महीने, परीक्षा की पूर्व घोषित तारीखों को देखते हुए, आयोग के अधिकारियों ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्र तैयार करने हेतु पत्र लिखा था.

13 जिलों में आयोजित की जानी थी पीसीएस (प्रीलिम्स)  
पीसीएस (प्रीलिम्स) परीक्षा 13 जून से राज्य के 23 जिलों में आयोजित की जानी थी. यह परीक्षा आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गोरखपुर, गौतम बौद्ध नगर, जौनपुर, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहाँपुर, सीतापुर और वाराणसी में आयोजित होने वाली थी. लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मौजूदा हालात को देखते हुए उम्मीदवार परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें

DSSSB Recruitment 2021: टीजीटी, एलडीसी समेत दिल्ली सरकार के कई विभागों में 7236 पोस्ट के लिए निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

KCET 2021: कोविड-19 के चलते कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 टला, जानें क्या है परीक्षा की नई डेट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Engineering Biology UG Course: देश में पहली बार शुरू होगा इंजीनियरिंग बायोलॉजी यूजी कोर्स, बायोटेक में करियर के खुलेंगे नए रास्ते
देश में पहली बार शुरू होगा इंजीनियरिंग बायोलॉजी यूजी कोर्स, बायोटेक में करियर के खुलेंगे नए रास्ते
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget