एक्सप्लोरर

यूपी सरकार ने बोर्ड एग्जाम्स के लिये जारी किये हेल्पलाइन नंबर, पूछ सकते हैं किसी भी विषय से सवाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने आने वाले बोर्ड एग्जाम्स को मद्देनजर रखते हुए, हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की क्योरी के जवाब आप यहां पा सकते हैं

लखनऊः Helpline Numbers Launched By UP Government For Board Exams: बोर्ड एग्जाम अगले हफ्ते से शुरू हो जायेंगे. अब परीक्षा में काफी कम समय बचा है पर ऐसे में भी कई स्टूडेंट्स के मन में कुछेक सवाल रह जाते हैं. ये सवाल या तो उन्हें कंफ्यूज करते हैं या परेशान. सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, सही स्त्रोत से जवाब पाना. स्टूडेंट्स की इन्हीं उलझनों को समझते हुए यूपी सरकार ने एक बहुत ही सहाहनीय कदम उठाया है जो छात्रों के बहुत काम आयेगा. उन्होंने कुछ हेल्पलाइन नंबर लांच किये हैं, जिन पर फोन करके स्टूडेंट्स अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं.

टोल फ्री है ये हेल्पलाइन नंबर –

स्टूडेंट्स की हेल्प करने के लिये चलाया गया ये फोन नंबर टोल फ्री है. यानी इस नंबर पर फोन करने पर आपके पैसे नहीं लगेंगे. बिल भरने की चिंता से मुक्त होकर आप अपनी बात रख सकते हैं. इस बारे में शिक्षा विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी नोडल अधिकारी बनाया गया है, ताकि छात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके.

हेल्पलाइन नंबर संबंधित जानकारियां –

यूपी सरकार द्वारा चलाया गया ये हेल्पलाइन नंबर है 1800-180-5310 और 1800-180-5312. इन दोनों फोन नंबरों पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक किसी भी समय बात की जा सकती है. इन नंबरों पर आप बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विषयों के विशेषज्ञ से होगी बात –

बोर्ड परीक्षा की सामान्य जानकारियों के अलावा अगर किसी छात्र को किसी विषय विशेष में कोई समस्या है तो भी वह इन नंबरों पर बात कर सकता है. इन हेल्पलाइन नंबर्स पर अंग्रेजी, जीवन विज्ञान, भूगोल, सामान्य विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, जो आपके प्रश्नों के जवाब देंगे. शिक्षाविद् किसी भी तरह के प्रश्न का उत्तर देंगे. तो अगर आप भी किसी प्रश्न को लेकर शंका में हों तो इन नंबरों पर कॉल करके अपनी चिंता दूर कर लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget