एक्सप्लोरर

UP Diwali Holiday 2024: यूपी में दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार ने घोषित की हैं ये छुटि्टयां

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है. फिर दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा.

दिवाली का पर्व आ चुका है और जल्द ही स्कूली छात्रों के लिए दिवाली की छुटि्टयां शुरू हाने वाली हैं. हर त्योहार पर अलग-अलग राज्य अपने अनुसार छुट्टियां निर्धारित करते हैं. ऐसे में कई त्योहारों पर अलग-अलग राज्य में छुट्टियों के दिनों में अंतर हो सकता है. दिवाली का अवसर आ रहा है, तो यहां पर हम उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुटि्टयों की जानकारी साझा कर रहे हैं. इस बार दीपावली के त्योहार दो दिन का पड़ रहा था, जिसके बाद लोग इस बात को लेकर परेशान थे कि ये कब मनाया जाएगा.
 
इसकी वजह ये हैं कि इस बार 31 अक्टूबर को अमावस्या दोपहर 2.40 बजे से लग रही है, जबकि एक नवंबर की दोपहर तक ये खत्म हो जाएगी. शास्त्रों के अनुसार एक नवंबर की रात अमावस्या की तिथि नहीं है. इसलिए ये त्योहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. वैसे भी दिवाली का त्योहार पांच दिनों का होता है. अभी तक दिवाली की छुट्टी एक नवंबर के लिए निर्धारित थी, लेकिन अब दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्यादातर स्कूलों में दिवाली के अवसर पर चार दिन छुट्टी रहती है.
 
 
योगी सरकार ने जारी किया था आदेश
 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है. फिर दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा. यूपी के स्कूल इन चार दिनों में बंद रहेंगे. एक नवंबर को शुक्रवार है. उस दिन भी स्कूलों में अटेंडेंस नाममात्र ही रहेगी. बता दें एक नवंबर के अवकाश के संबंध में योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है और अगर अवकाश घोषित होता है, तो यह छात्रों के लिए लंबी छुट्टी का मौका होगा.
 
रामनगरी अयोध्या में होता है भव्य दीपोत्सव
 
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार हर साल दीपावली पर रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाती है, जिसके लिए कई महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है. इस बार नया विश्व रिकॉर्ड बनने वाला है, जिसके तहत 55 घाटों में 28 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. पिछली बार 22 लाख 23 हजार दीपक जलाए गए थे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget