एक्सप्लोरर

UP Board Topper: योगी सरकार बोर्ड टॉपरों को देगी 1 लाख रुपये और लैपटॉप

दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है. रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है. वहीं इंटरमीडिएट में बागपत के श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत के ही अनुराग मलिक ने 97% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है.

लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षाओं में इस बार 83.31 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट में 74.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है. रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है. वहीं इंटरमीडिएट में बागपत के श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत के ही अनुराग मलिक ने 97% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है.

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि टॉपर्स को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक लैपटॉप देकर ​​सम्मानित किया जाएगा. राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा, ''हाईस्कूल परीक्षा में 27 लाख 53 हजार 185 संस्थागत और 19,471 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए. कुल 27,72,656 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 22,97,140 संस्थागत और 12,662 व्यक्तिगत यानी कुल 23,09,802 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.''

उन्होंने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.44 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.03 प्रतिशत है. कुल 83.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए.

शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल उत्तर प्रदेश के 27,72,656 परीक्षार्थियों में से 14,90, 814 बालक और 12,81,842 बालिकाएं थीं, जिनमें से 11,90,888 बालक और 11,18,914 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं. यानी 79.88 प्रतिशत बालक और 87.29 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं. बालकों के मुकाबले उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं का प्रतिशत अधिक यानी 7.41 प्रतिशत ज्यादा है.

उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'इंटरमीडिएट में 24,22,978 संस्थागत और 61,501 व्यक्तिगत यानी कुल 24,84,479 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. इनमें से 18,08,414 संस्थागत और 45,685 व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल 18,54,099 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए. कुल 74.64 प्रतिशत संस्थागत और 74. 28 प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल मिलाकर 74.63 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए.'

उन्होंने बताया कि 24,84,479 परीक्षार्थियों में से 13,92,675 बालक एवं 10,91,804 बालिकाएं थीं. कुल 9,59,263 बालक और 8,94,976 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं. उत्तीर्ण होने वाले बालकों का प्रतिशत 68.88 है जबकि 81.96 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं. इस प्रकार संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का प्रतिशत 13.08 अधिक रहा.

शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में श्रीराम एसएम इंटर कालेज, बड़ौत, बागपत की रिया जैन 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ 'टॉपर' रहीं. दूसरे स्थान पर 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ बाराबंकी के लखपेडा स्थित श्री साईं इंटर कालेज के अभिमन्यु वर्मा रहे. तीसरा स्थान 95.33 प्रतिशत अंकों के साथ बाराबंकी के ही सद्भावना इंटर कालेज के योगेश प्रताप सिंह ने हासिल किया.

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत अंकों के साथ बड़ौत, बागपत के श्री राम एसएम इंटर कालेज के अनुराग मलिक 'टॉपर' रहे. प्रयागराज के कोरांव स्थित एस पी इंटर कालेज के प्रांजल सिंह 96 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. औरैया के श्री गोपाल इंटर कालेज के उत्कर्ष शुक्ला 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

यहां चेक करें रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget