एक्सप्लोरर

UP Board Results 2023: 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर फेक नोटिस हो रहा है सर्कुलेट, जानिए क्या है पूरा मामला

UP Board Results 2023 Fake News: यूपी बोर्ड नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज सर्कुलेट हो रही है. बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसी अफवाहों से बचकर रहें.

UP Board 10th, 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलायी जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे 5 अप्रैल के दिन जारी किए जाएंगे. बेसिक एजुकेशन विभाग, उत्तर प्रदेश ने साफ किया है कि ये खबर सरासर गलत है और छात्र ऐसी किसी भी सूचना पर यकीन न करें. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साफ किया है कि ये फेक न्यूज है जो छात्रों को बरगलाने के उद्देश्य से फैलायी जा रही है. सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है.

होगी सख्त कार्यवाही

बोर्ड ने साफ किया है कि इस फेक नोटिस पर जो सिग्नेचर किए गए हैं, वे भी फर्जी हैं. छात्र ऐसी किसी भी गलत खबर को सच न मानें और केवल यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाली सूचनाओं पर ही यकीन करें. बोर्ड ने ये भी कहा कि जो लोग ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

अभी पूरा हुआ है कॉपी जांचने का काम

बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट रिलीज होने की तारीख और समय के बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है. वायरल हो रहा मैसेज फर्जी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी हाल ही में कॉपी जांचने का काम पूरा हुआ है. इसके बाद भी कई चरणों में प्रक्रिया पूरी करनी होती है जिसके बाद नतीजे प्रकाशित होते हैं. इस काम में समय लगता है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. हालांकि इस बार में अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है.

इतने छात्रों को है रिजल्ट की प्रतीक्षा

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं में इस बार 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया है. अब इन सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. जारी होने के बाद नतीजे यूपीएमएसपी की ऑफिशयिल वेबसाइट upmsp.edu.in से चेक किए जा सकेंगे. इसके लिए कैंडिडेट को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget