एक्सप्लोरर

UP Board Results 2020: यूपी बोर्ड परिणामों पर भी कोरोना की मार, जानें क्या है ताजा जानकारी

पिछली साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित हो गया था और इस साल 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट डिक्लेयर होने की संभावना थी लेकिन कोरोना की वजह से सभी बोर्ड्स की तरह यूपी बोर्ड का भी परिणाम लटक गया.

UP Board Results 2020 Delayed Due To Corona: वर्ष 2020 को विभिन्न घटनाक्रमों के कारण साल दर साल याद रखा जाएगा. इसमें सबसे बड़ी खबर होगी कोरोना और उसके कारण बदले देश-दुनिया के हालात. कोरोना का असर इतना तगड़ा था कि शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा. परीक्षाओं से लेकर परिणामों तक सब ऊपर-नीचे हो गया. कोई कार्य तय समय पर पूरा नहीं हुआ. इसी क्रम में बोर्ड परिक्षायें भी आती हैं. मार्च में जब कोरोना के प्रकोप ने हड़कंप मचाया तो लगभग सभी बोर्ड्स की बची परीक्षायें कैंसिल कर दी गयीं जो आने वाले समय में आयोजित होंगी. बाकी बोर्ड्स की तरह यूपी बोर्ड भी कोरोना के असर से बेअसर नहीं रहा. कभी परीक्षायें टलीं तो कभी कॉपी मूल्यांकन का कार्य और अंततः सबका प्रभाव रिजल्ट पर दिख रहा है. सब कुछ नियोजित तिथि के अनुसार चलता तो यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब का आ चुका होता पर ऐसा नहीं हुआ. हालांकि अच्छी खबर यह है कि यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. ऐसे में जून महीने के मध्य या अंत तक परिणाम घोषित होने की संभावना है.

56 लाख स्टूडेंट्स हैं इंतजार में –

इस साल करीब 56 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की परीक्षायें दी हैं. ऐसे में सभी बेसब्री से रिजल्ट आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अगर पिछले साल से तुलना की जाये तो यह संख्या काफी कम है. पिछले साल 10वीं और 12वीं  को मिलाकर करीब 58,06,922 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी यानी इस साल से करीब दो लाख ज्यादा. यही नहीं पिछले साल के परिणामों की बात करें तो 10वीं का पास प्रतिशत 80.07 रहा था और 12वीं का पास प्रतिशत था 70.06. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी क्योंकि उनका ओवर ऑल पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था.

जहां हाईस्कूल में बागपत बड़ौत के श्री राम एसएम इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया था, वहीं इंटर में कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र गौतम रधुवंशी ने 600 में से 583 अंक हासिल कर टॉप किया था. टॉप पोजीशन पर दोनों का ही कब्जा रहा. अब देखना यह है कि इस साल के रिजल्ट में पास प्रतिशत क्या जाता है और लड़के और लड़कियों में कौन बाजी मारता है. इसके लिये अभी थोड़ी प्रतीक्षा और करनी पड़ेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget