एक्सप्लोरर

UP Board Result 2023: क्या अगले हफ्ते जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, क्या है लेटेस्ट अपडेट? पढ़ें

UP Board 10th, 12th Result 2023: जल्द ही यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है. अब किसी भी समय रिजल्ट रिलीज की तारीख और समय की सूचना दी जा सकती है. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट.

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. वे छात्र जिन्होंने इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – upmsp.edu.in. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगले हफ्ते रिलीज किया जा सकता है. इस प्रकार यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार बस खत्म होने वाला है.

क्या इस तारीख पर आएगा रिजल्ट?

मीडिया में जिस तारीख की चर्चा है, वह है 27 अप्रैल 2023. इस दिन रिजल्ट रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि बोर्ड ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है लेकिन इस सूचना का खंडन भी नहीं किया है.

इस मुद्दे पर दूसरी अहम बात ये भी है कि रिजल्ट जारी होने के पहले उसकी तारीख और समय की जानकारी बोर्ड द्वारा दी जाएगी. इस प्रकार जल्द ही साफ हो जाएगा कि रिजल्ट 27 अप्रैल को आएंगे कि नहीं.

वेबसाइट पर रखें नजर

छात्रों से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहीं से उन्हें लेटेस्ट जानकारी मिलेगी. इस मौके का फायदा उठाकर बहुत से शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाते रहते हैं. किसी प्रकार की फर्जी सूचना के फेर में न फंसे और केवल विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें. ये भी जान लें कि बोर्ड खुद ही रिजल्ट रिलीज की पक्की तारीख की घोषणा करने के बाद नतीजे जारी करेगा. इसलिए फर्जी सूचनाओं को तवज्जो न दें.

इस बार बन सकता है रिकॉर्ड

अगर यूपी बोर्ड रिजल्ट 27 अप्रैल या अप्रैल महीने में रिलीज हो जाता है तो ये अपने आप में रिकॉर्ड होगा. पिछले कई सालों से नतीजे इतनी जल्दी कभी जारी नहीं हुए. लास्ट ईयर भी रिजल्ट जून महीने में घोषित हुआ था. इस बार यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम भी जल्दी पूरा हुआ है और उसी हिसाब से बाकी तैयारियां होने के बाद रिजल्ट भी जल्दी रिलीज होने की पूरी संभावना है. 

यह भी पढ़ें: BARC में 4 हजार से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget