एक्सप्लोरर

BARC Recruitment 2023: बार्क में 4 हजार से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, फटाफट कर दें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी

Government Job: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में बंपर पद पर भर्ती निकली है. कब से कर सकते हैं अप्लाई, कैसे भरना है फॉर्म और क्या है लास्ट डेट, जानें ऐसे सभी जरूरी डिटेल.

BARC Bharti 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने 4000 से ज्यादा पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होते ही अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें बार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – barc.gov.in. इन पद पर आवेदन कल यानी 24 अप्रैल 2023 से शुरू होंगे.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4374 पद पर भर्ती होगी. इनमें से डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से 212 पद भरे जाने हैं और ट्रेनिंग स्कीम (स्टाइपेन ट्रेनी) के 4162 पद हैं. ट्रेनिंग स्कीम पद में भी 1216 पद कैटेगरी I के हैं और 2946 पद कैटेगरी II के हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्निकल ऑफिसर/सी, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी और टेक्निशियन/बीए पद पर भर्ती होगी.

ये है लास्ट डेट

बार्क के इन पद पर आवेदन कल यानी 24 अप्रैल से शुरू होंगे और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 22 मई 2023 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. जहां तक योग्यता और आयु सीमा की बात है तो इस बारे में डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. हर पद के मुताबिक योग्यता और आयु सीमा अलग है.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. अगर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के आवेदन आते हैं तो इंटरव्यू से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा सकता है, जिसका अधिकार संस्थान के पास सुरक्षित है.

शुल्क कितना है

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पद के अनुसार शुल्क देना होगा. टेक्निकल ऑफिसर के लिए शुल्क 500 रुपये है, साइंटिफिक असिस्टंट के लिए 150 रुपये और टेक्नीशियन बी के लिए 100 रुपये. स्टाइपेन ट्रेनी कैटेगरी I के लिए शुल्क 150 रुपये है और कैटेगरी II क लिए 100 रुपये.

सैलरी कितनी है

सैलरी भी पद के मुताबिक है. टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए 56100 रुपये, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए 35,400 रुपये, टेक्निशियन के लिए 21700 रुपये, स्टाइपेन ट्रेनी कैटेगरी I के लिए 24,000 रुपये और कैटेगरी II के लिए 20,000 रुपये तय की गई है.

यहां देखें नोटिस.

यह भी पढ़ें: Kashi Hindu University में कई पद पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget