एक्सप्लोरर

UP से लेकर MP बोर्ड तक, कब जारी होंगे इन राज्यों के 10वीं और 12वीं के परिणाम, क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें

Board Results 2023: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बोर्ड से लेकर पंजाब और राजस्थान बोर्ड तक, इन राज्यों के दसवीं और बारहवीं के परिणाम जल्द जारी होंगे. यहां देखिए लेटेस्ट जानकारी क्या है.

State Board Results 2023 Soon: स्टेट बोर्ड्स की बात करें तो अभी केवल बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी किए हैं. यूपी बोर्ड से लेकर उत्तराखंड बोर्ड तक अभी कई सारे राज्यों के नतीजे आना बाकी हैं. हर राज्य के छात्र परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी के मन में ये सवाल उठता है कि रिजल्ट कब तक आएगा. कुछ राज्यों में कॉपी जांचने का काम पूरा हो गया है तो कुछ में अभी भी चल रहा है. कई जगहों पर तो एग्जाम ही खत्म नहीं हुए हैं. ऐसे में रिजल्ट कब तक जारी होंगे, जानते हैं.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

स्टेट बोर्ड्स की बात करें तो सबसे बड़ा बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड है जिसमें हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेते हैं. इस साल भी यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 58 लाख छात्र बैठे हैं. एग्जाम 4 मार्च तक चले थे और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कॉपी जांचने का काम पूरा हो चुका है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. अपडेट जानने के लिए upmsp.edu.in समय-समय पर चेक करते रहें.

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2023

राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं. इसलिए यहां के नतीजे आखिर में आने की उम्मीद की जा रही है. दसवीं के एग्जाम 11 अप्रैल और 12वीं के 12 अप्रैल तक चलेंगे. इसके बाद एक लंबा प्रोसेस है जिसके बाद ही रिजल्ट जारी होता है. ऐसे में ये मान सकते हैं कि रिजल्ट मई महीने के अंत या जून महीने की शुरुआत में रिलीज हो सकता है. जारी होने के बाद नतीजे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं.

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023

पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं मार्च महीने तक चली हैं, ऐसे में नतीजे अप्रैल महीने के आखिरी या मई महीने की शुरुआत में रिलीज किए जा सकते हैं. दसवीं के एग्जाम 21 मार्च को खत्म हुए हैं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल तक चली हैं. इसे देखते हुए ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दसवीं का रिजल्ट पहले आ सकता है और बारहवीं का बाद में. लेटेस्ट अपडेट के लिए pseb.ac.in पर विजिट करते रहें.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा भी अभी खत्म नहीं हुई है. 6 अप्रैल तक एग्जाम चलेंगे. ऐसे में रिजल्ट मई महीने के अंत तक रिलीज होने की संभावना है. इस साल करीब 2.5 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है और कुछ पेपर अभी भी बाकी हैं. इस लिहाज से नतीजे मई महीने के अंत में या जून की शुरुआत में रिलीज हो सकते हैं. पिछले साल रिजल्ट 6 जून के दिन जारी हुआ था. रिलीज होने के बाद इसे ubse.uk.gov.in पर चेक किया जा सकता है.

एमपी बोर्ड नतीजे 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड में इस साल करीब 18 लाख छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है. इनको अब रिजल्ट रिलीज होने का इंतजार है. दसवीं के एग्जाम 27 मार्च तक चले हैं जबकि बारहवीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को खत्म हुई हैं. इस लिहाज से रिजल्ट आने में अभी काफी समय बाकी है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश इन परीक्षाओं के नतीजे मई महीने में जारी हो सकते हैं. रिलीज होने के बाद रिजल्ट mpbse.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: लीक हुआ MP बोर्ड 8वीं का संस्कृत का पेपर, परीक्षा रद्द 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget