एक्सप्लोरर

लीक हुआ MP बोर्ड 8वीं का संस्कृत का पेपर, परीक्षा रद्द, जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

MP Board Paper Leak: एमपी बोर्ड क्लास 8वीं का संस्कृत का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है. बोर्ड जल्द ही नई परीक्षा तारीखों की घोषणा करेगा. जानिए क्या है पूरा मामला.

MP Board Class 8th Sanskrit Exam 2023 Cancelled: मध्य प्रदेश बोर्ड का क्लास 8वीं का संस्कृत का पेपर कैंसिल कर दिया गया है. पेपर लीक होने की वजह से बोर्ड ने ये फैसला लिया और परीक्षा रद्द कर दी. अब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश परीक्षा की दूसरी तारीख जल्द जारी करेगा. नई तारीख पर एग्जाम होगा और उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. बता दें कि एमपी बोर्ड आठवीं का संस्कृत का पेपर 1 अप्रैल 2023 के दिन आयोजित किया गया था. इस संबंध में बोर्ड ने कल नोटिस जारी करके परीक्षा कैंसिल होने की जानकारी दी.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में बोर्ड ने कहा है कि, ‘परीक्षा की गोपनीयता बाधित हुई है.’ लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जाम की एक रात पहले संस्कृत का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जब सोशल मीडिया पर पेपर सर्कुलेट हुआ तो इस बारे में शिकायत दर्ज करायी गयी. एमपीबीएसई ने मामले को संज्ञान में लिया और एग्जाम कैंसिल कर दिया.

नई तारीख की घोषणा जल्द

छात्रों से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों और नई परीक्षा तारीख के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए समय-समय पर एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. इसके अलावा बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल भी देखते रहें. अब फिर से एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

बाकी परीक्षाओं पर नहीं आएगा कोई फर्क

एक अप्रैल के दिन आयोजित हुई बाकी परीक्षाएं मान्य रहेंगी और कैंसिलेशन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. बोर्ड ने साफ किया है कि इस दिन आयोजित हुई अन्य परीक्षाएं जैसे हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, पेंटिंग आदि पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा और ये पहले की ही तरह मान्य मानी जाएंगी.

ट्वीट में दी गई जानकारी

एमपीबीएसई ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि छात्रों के हित में फैसला लेते हुए ये परीक्षा कैंसिल की जाती है. ये एग्जाम फिर से आयोजित होगा और जिन छात्रों ने 8वीं में संस्कृत को थर्ड लैंग्वेज के तौर पर चुना है उन्हें फिर एग्जाम देना होगा. अगली परीक्षा के लिए निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: यहां निकली बंपर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'

Embed widget