एक्सप्लोरर

UP Board Exam Evaluation: यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन पर जानें शिक्षक नेताओं ने क्या मांग की हैं

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रशिक्षकों के घर पर भेजकर कराये जाने की मांग, मूल्यांकन 25 अप्रैल 2020 से हो सकता है शुरू

UP Board Exam Evaluation 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रशिक्षकों के घर पर भेज कर कराये जाने की मांग की गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ओम प्रकाश शर्मा ने यह मांग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को पत्र लिख कर की है. संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा 25 अप्रैल 2020 से बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन कराये जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं. जबकि पूरे देश में 3 मई 2020 तक लॉकडाउन लागू किया गया है. जिसके कारण परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर पहुँचने के लिए आवागमन के साधनों – बस, ट्रेन, जीप, टैम्पो ऑटोरिक्शा और मैट्रो की प्रबल समस्या होगी. परिणाम स्वरूप जिन शिक्षकों के पास निजी वाहन नहीं हैं. वे मूल्यांकन केंद्रों तक नहीं पहुँच सकते हैं. सोशल डिस्टेन्सिग के लिए लागू गाइड लाइन्स के अनुसार मूल्यांकन के समय शिक्षकों के मध्य कम से कम 6 फीट की दूरी होनी चाहिए. ऐसी स्थिति में मूल्यांकन केंद्रों की संख्या को 4 से 5 गुना अधिक बढ़ानी पड़ेगी. यही नहीं पिछले अनुभवों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मूल्यांकन केन्द्रों के गंदे कमरों और शौचालयों आदि की सफाई और रोजाना सैनेटाइज कराया जाना भी सम्भव नही लगता है. आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने  17 अप्रैल 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा एक मीटिंग की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के बारे में 20 अप्रैल के बाद कोई निर्णय लिए जायेंगें.   तथा सभी डीआईओएस को मूल्यांकन के कार्यों को शुरू करवाने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा था. इस मीटिंग में 25 अप्रैल 2020 से कापियों के मूल्यांकन शुरू कराने के भी संकेत मिले हैं. विदित हो कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 16 मार्च से शुरू किया गया था. परन्तु कोरोना वायरस के कारण इसे 2 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था. परन्तु अब लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget