एक्सप्लोरर

UP Board 12th Practical Exam 2025: 1 फरवरी से शुरू होंगी इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं, CCTV निगरानी में होगा आयोजन

एक फरवरी से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस एग्जाम का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में होगा. छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं. यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहले चरण में 1 से 8 फरवरी तक आठ मंडलों के जिलों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी. इस बार परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुचारू होगी.

इस बार परीक्षकों को सीधे विद्यालय परिसर से ही मोबाइल ऐप के माध्यम से पोर्टल पर अंक अपलोड करने होंगे. यह पहली बार हो रहा है कि परीक्षक बिना किसी कागजी कार्यवाही के डिजिटल माध्यम से अंक दर्ज करेंगे. परीक्षकों की सूची, उन्हें आवंटित विद्यालयों की जानकारी और परीक्षा से जुड़े अन्य सभी दस्तावेज पहले ही संबंधित जिलों में भेज दिए गए हैं.

सुरक्षा और निगरानी की कड़ी व्यवस्था

UP Board के सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा को शत-प्रतिशत CCTV निगरानी में आयोजित किया जाएगा. सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा की रिकॉर्डिंग को संरक्षित रखना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, परीक्षकों के लिए भी निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दौरान अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र रखें, जिसकी एक प्रति विद्यालय के अभिलेखों में जमा की जाएगी.

पहले चरण में किन जिलों में होगी परीक्षा?

पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों की समीक्षा भी की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. बोर्ड ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो परीक्षा संचालन की सुचारू व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे.

यह भी पढ़ें: 5वीं में पढ़ा ABCD, टपकती छत में की पढ़ाई, आज हैं IPS ऑफिसर, पढ़िए ऐसे अधिकारी की सक्सेस स्टोरी 

छात्रों के लिए हेल्पडेस्क की सुविधा

परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को किसी भी विषय संबंधी समस्या, परीक्षा तनाव या अन्य जिज्ञासाओं का समाधान देने के लिए UP Board मुख्यालय और सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पडेस्क बनाए गए हैं. यह हेल्पडेस्क विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करेंगे और उन्हें परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से तैयार रहने में मदद करेंगे.

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की कोशिश

UP Board ने इस साल की प्रायोगिक परीक्षा में तकनीकी सुधारों के साथ-साथ सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया है. परीक्षा प्रणाली में डिजिटल हस्तक्षेप और निगरानी अधिकारियों की नियुक्ति से नकल और गड़बड़ी की संभावनाओं को खत्म करने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, इस दिन खत्म हो रहा आवेदन प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget