एक्सप्लोरर

University of Southampton: यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन का भारत में होगा कैंपस, जानें किन बातों पर रहेगा खासा जोर

University of Southampton: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च और नॉलेज एक्सचेंज के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन को भारत में कैंपस खोलने का लाइसेंस दिया है.

University of Southampton: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन को भारत में गुणवत्तापूर्ण शि​क्षा, शोध, ज्ञान आदान-प्रदान और उद्यमिता के लिए लाइसेंस दिया है. ये कैंपस स्थानीय विश्वविद्यालयों, उद्योगों और सरकार के साथ साझेदारी में शोध और ज्ञान आदान-प्रदान करेगा और इसके परिणामों का उपयोग सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के लिए करेगा.

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन के वाइस-चांसलर मार्क ई. स्मिथ ने कहा कि 21वीं सदी में कोई भी विश्वविद्यालय तब तक वैश्विक नहीं हो सकता जब तक वह भारत से नहीं जुड़ता. हमारी योजना भारत में एक ऐसा कैंपस स्थापित करने की है जो शिक्षा, शोध, और ज्ञान आदान-प्रदान में साउथहैंपटन की विश्व स्तरीय गतिविधियों को भारत की बढ़ती वैश्विक महाशक्ति के साथ जोड़कर सामाजिक और आर्थिक मूल्य प्रदान करेगा.

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन के वाइस-प्रेसिडेंट प्रो. एंड्रयू एथर्टन ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन दिल्ली एनसीआर भारत में पहला व्यापक अंतरराष्ट्रीय कैंपस होगा. यह अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देगा और भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में अंतरराष्ट्रीय आयाम जोड़ेगा.

नया कैंपस बनेगा विश्व-स्तरीय शिक्षा का केंद्र

इससे भारत में ही टॉप 100 डिग्री प्राप्त करने के अवसर खुलेंगे. वहीं, ब्रिटिश हाई कमिश्नर टू इंडिया, लिंडी कैमरॉन ने कहा कि नया कैंपस विश्व-स्तरीय शिक्षा का केंद्र बनेगा. इससे अधिक ब्रिटिश छात्रों को भारत में रहने और अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. यह सहयोग शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा और हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा. उधर, ब्रिटिश काउंसिल की निदेशक, एलिसन बैरेट एमबीई ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंपटन का भारत में कैंपस स्थापित करने का निर्णय भारत और यूके के बीच फलते-फूलते शिक्षा साझेदारी का प्रमाण है. 

प्रतिबद्ध है भारत 

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ये हमारे शिक्षा मानकों को वैश्विक स्तर तक उठाने और भारत-यूके सहयोग के शिक्षा स्तंभ को साकार करने के दृष्टिकोण को दर्शाता है. वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत एक 'विश्व-बंधु' के रूप में अपनी वैश्विक जिम्मेदारियों को पूरा करने और शिक्षा, नवाचार और प्रगति के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें- IPS Success Story: उग्रवादियों का सफाया करने में एक्सपर्ट है यह लेडी सिंघम, खूबसूरती के आगे मॉडल ​भी फेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget