एक्सप्लोरर

UGC NET 2024 Registration: यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ी, ये है नई लास्ट डेट

UGC NET June Exam 2024 Registration: एनटीए ने फिर से यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब तक ना किया हो अप्लाई तो इन आसान स्टेप्स से फटाफट भर दें फॉर्म.

NTA Extends UGC NET June 2024 Exam Registration Date: यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक फॉर्म ना भर पाए हों, वे मौके का फायदा उठाएं और फटाफट अप्लाई कर दें. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया है. पहले कल यानी 15 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख थी इसे आगे बढ़ाकर अब 19 मई 2024 कर दिया गया है.

दूसरी बार आगे बढ़ी है लास्ट डेट

बता दें की यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को दूसरी बार आगे बढ़ाया गया है. सबसे पहले 10 मई लास्ट डेट थी जिसे आगे बढ़ाकर 15 मई किया गया था. अब फिर से अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है और अब 19 मई तक फॉर्म भरा जा सकता है. अगर किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों तो अब कर दें.

और तारीखों में भी हुआ है बदलाव

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के साथ ही फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट भी आगे बढ़ायी गई है. अब फीस 20 मई को रात 11.59 बजे तक भरी जा सकती है. वहीं फॉर्म में करेक्शन 21 से 23 मई 2024 के बीच किया जा सकता है. इसके लिए भी रात 11.59 बजे तक कि समय दिया जाएगा.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

इस परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा. यहां से आवेदन करने के साथ ही सभी डिटेल और आगे के अपडेट्स भी पता किए जा सकते हैं.

परीक्षा तारीख भी बदल चुकी है

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 जून के दिन किया जाना था लेकिन इसी दिन यूपीएससी सीएसई की प्री परीक्षा पड़ने से नेट परीक्षा की तारीख आगे बढ़ायी गई. अब इसका आयोजन 18 जून 2024 के दिन किया जाएगा.

इतनी फीस देनी होगी

फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1150 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क 325 रुपये है. भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ugcnet.nta.ac.in पर.
  • यहां आवेदन का लिंक दिया होगा, अप्लाई करने से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भर दें.
  • अब फीस भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सब कुछ ध्यान से रीचेक करने के बाद फॉर्म जमा कर दें. इसकी कॉपी निकालकर रख लें, ये आगे आपके काम आएगी. 

यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज के बाद भी माधव ने नहीं मानी हार, बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 93 परसेंट मार्क्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget