एक्सप्लोरर

UGC ने स्टूडेंट्स के लिये लॉन्च किया हेल्पलाइन नंबर, इस पर दर्ज़ करें अपनी शिकायतें

कोविड- 19 की वजह से बिगड़ी व्यवस्थाओं के बीच स्टूडेंट्स की परेशानी जानने के लिए यूजीसी ने एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी लॉन्च की है. इस पर स्टूडेंट्स अपनी शिकायतें, परेशानियां या कोई भी और गंभीर मुद्दा उठा सकते हैं.

UGC Launches Helpline Number And Id For Students: यूनिवर्सिटी ग्रेंट्स कमीशन (यूजीसी) ने स्टूडेंट्स की सहायता करने के लिये और उनकी परेशानियां जानने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी लॉन्च की है. इस पर फोन करके या दिये ईमेल एड्रेस पर मेल करके वे अपनी शिकायतें बता सकते हैं. दरअसल कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों शिक्षा और शिक्षा पद्धति में कई बदलाव आये हैं. कहीं एग्जाम पोस्टपोन हो रहे हैं तो कहीं उनका पैटर्न बदला जा रहा है. इन सब नये बदलावों के बीच कई बार स्टूडेंट्स तारतम्य नहीं बैठा पाते. इसके साथ ही कई बार उनके पास अपने कारण होते हैं जो कॉलेजों से मिलने वाले निर्देशों के पालन में आड़े आते हैं. ये और ऐसी बहुत सी परेशानियों के हल के लिये यूजीसी ने स्टूडेंट्स को अपनी बात कहने का मौका दिया है. वे अपनी शिकायतें इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज़ कर सकते हैं या ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इसके पहले यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज़ के लिए गाइडलाइंस और एकेडमिक कैलेंडर भी लांच किया था. स्टूडेंट्स इसके साथ ही यूजीसी के पहले से मौजूद ऑनलाइन स्टूडेंट्स ग्रीविएंसेस रीड्रेसल पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर और आईडी –

यूजीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर है 011-23236274. इसके अलावा ईमेल आईडी का पता जिस पर शिकायत भेजी जा सकती है covid19help.ugc@gmail.com. इस बारे में ऑफिशियल नोटीफिकेशन यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया हुआ है जिसे आप देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.ugc.ac.in. यूजीसी का यह शिकायत निवारण सेल कोविड – 19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाले छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के सभी प्रश्नों, शिकायतों और अन्य शैक्षणिक मामलों की निगरानी करेगा. यही नहीं शिकायत निवारण के साथ-साथ, छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों की चिंताओं, शिकायतों को दूर करने और उसी के अनुसार समाधान तलाशने के लिए, यूजीसी ने एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी
क्या सच में बिना UPSC पास किए बन सकते हैं IAS? जानिए क्या हैं नियम
क्या सच में बिना UPSC पास किए बन सकते हैं IAS? जानिए क्या हैं नियम
NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह
NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget