एक्सप्लोरर

अनामिका शुक्ला मामले के बाद UP Board 12वीं परीक्षा में सामने आई एक अनोखी घटना, जानें- क्या है मामला?

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में एक रोल नंबर पर दो परीक्षार्थियों ने दी लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा के दौरान पकड़ में आई गलती.

UP Board 12th Exam 2020: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में अनामिका शुक्ला का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में एक और मामला पकड़ में आया है. शैक्षणिक सत्र 2019-20 की यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में एक ही अनुक्रमांक पर दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. यह मामला उस समय पकड़ में आया जब दोनों स्टूडेंट्स ने एक ही सेंटर पर इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे.

अलग – अलग विद्यालयों में संस्थागत स्टूडेंट्स के रूप में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से एक छात्र और दूसरी छात्रा है. ये दोनों स्टूडेंट्स आगरा में 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुए. शिक्षा विभाग ने कहा कि इसकी सूचना यूपी बोर्ड को भेज दी गई है.    

मामला क्या है? विस्तार से

राजकीय इंटर कालेज शाहगंज में 10 जून को इंटरमीडिएट की छूटी हुई प्रैक्टिकल की परीक्षाएं आयोजित की जा रही थी. इस प्रैक्टिकल परीक्षा में लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के छात्र कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती भी परीक्षा देने पहुंची.

इन दोनों स्टूडेंट्स का अनुक्रमांक एक ही अर्थात 0094522 था. एक ही रोल नंबर के दो परीक्षार्थी होने से प्रायोगिक परीक्षा के लिए बनाए परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज शाहगंज के प्रिंसपल हैरान हो गए. प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी है.

छात्र कुलदीप और छात्रा आरती के स्कूलों के प्राधानाचार्य ने बताया कि वे विद्यालय में एक रेगुलर स्टूडेंट्स के रूप में पढ़ाई की है और उनका पंजीकरण भी हुआ है. छात्र कुलदीप ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षा  हरप्रसाद राजाराम इंटर कॉलेज, बाह परीक्षा केंद्र पर दी है. जबकि छात्रा आरती ने अपनी 12वीं की परीक्षा किशन सिंह इंटर कॉलेज, पथौली परीक्षा केंद्र पर दी है. दोनों स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम के हैं.

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि दो स्टूडेंट्स के एक ही रोल नंबर होने की जानकारी यूपी बोर्ड कार्यालय को भेज दी गई है. बोर्ड इसकी जांच करके पता लगाएगा कि यह गलती कैसे और कहाँ हुई है. तथा बोर्ड इसे संशोधित भी कराएगा.

विदित हो कि राजकीय इंटर कालेज शाहगंज परीक्षा केंद्र पर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 120 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें 80 बायोलॉजी के, 22 केमिस्ट्री के और 18 परीक्षार्थी फिजिक्स के शामिल हुए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइब्रेरी में पढ़ाई और गुरुद्वारे में सोना, कौन हैं IAS बनने की जिद रखने वाले मिन्हाज?
लाइब्रेरी में पढ़ाई और गुरुद्वारे में सोना, कौन हैं IAS बनने की जिद रखने वाले मिन्हाज?
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
गुजरात रोडवेज में 2500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
गुजरात रोडवेज में 2500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
अभिजीत दीपके का नया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से...'
अभिजीत दीपके का नया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से...'
'नाराज फूफा' कौन है?, जयंत चौधरी के करीबी नेता ने बताई पूरी कहानी
'नाराज फूफा' कौन है?, जयंत चौधरी के करीबी नेता ने बताई पूरी कहानी
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
Embed widget