एक्सप्लोरर

इस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट को मिला 54 लाख का पैकेज, इंटर्न्स की भी हुई चांदी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को बेहतरीन सैलरी पैकेज ऑफर हुए हैं. आइए जानते हैं रिकॉर्ड ऑफर कितने का है.

पढ़ने के बाद नौकरी की फिक्र स्टूडेंट को होती है और यही फिक्र उनके पेरेंट्स को भी होती है. अगर प्लेसमेंट कॉलेज (इंस्टीट्यूट) से ही हो जाए तो फिर क्या कहना. अच्छे संस्थान से स्टडी करने का यही फायदा है कि पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी मिल जाती है वो भी मनचाही. ये मनचाही इच्छा पूरी हुई है IIM (आईआईएम) मुंबई के स्टूडेंट्स की.

IIM Campus Placement (IIM मुंबई का प्लेसमेंट) का अंतिम सीजन पूरा हो गया है. इस बार विश्व की जानी मानी एक बड़ी कंपनी ने 54 लाख रुपये का अधिकतम सालाना पैकेज दिया है. इस बार का प्लेसमेंट सीजन 25 नवंबर से शुरू हुआ था.

आईआईएम मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट ने 54 लाख रुपये सालाना का रिकॉर्ड अधिकतम पैकेज दिया है. इसके अलावा कोका-कोला ने दो महीने के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कुल 5 लाख रुपये के इंडस्ट्री लीडिंग इंटर्नशिप स्टाईपेंड की पेशकश की है.

78 कंपनियों ने लिया भाग, दिया प्लेसमेंट का ऑफर

इस वर्ष IIM मुंबई प्लेसमेंट सीजन 2025 में देश-विदेश की 78 कंपनियां पहुंची. स्टूडेंट्स को कुल 373 ऑफर मिले. प्लेसमेंट को पहुंची कंपनियों में एक्सेंचर, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और कोका-कोला जैसी प्रसिद्ध कंपनियां प्रमुख थीं.

एक्सेंचर ने प्लेसमेंट में दिए 41 ऑफर

फाइनल प्लेसमेंट में जहां माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे बड़ा ऑफर 54 लाख प्रतिवर्ष का दिया, वहीं एक्सेंचर ने प्लेसमेंट में 41 ऑफर दिए हैं. एक कंपनी की ओर से दिये सबसे अधिक आफर रहे. वर्ष 2026 के बैच के लिए ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट प्रक्रिया में, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी एंड कंसल्टिंग ने 37 छात्रों को सबसे अधिक इंटर्नशिप के ऑफर दिए. वहीं आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड ने 14, आईटीसी ने 11 और अमेजन ने 13 स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के ऑफर दिए हैं. इंटर्नशिप दो महीने की अवधि के लिए है.

ऑफ बिजनेस, प्रैक्सिस ग्लोबल, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड, अलवारेज एंड मार्शल, वोडाफोन आइडिया और जेडएस सहित बीस नए नियोक्ताओं ने इस वर्ष कैंपस का दौरा किया. बैच के टॉप 10 फीसदी के लिए औसत वेतन 48 लाख रुपये सालाना रहा जबकि बैच के टॉप 50 फीसदी के लिए यह 35 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा. प्लेसमेंट में औसत स्टाईपेंड में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई.

यह भी पढ़ें-

एक IAS, जिसने असफलता शब्द के मायने ही बदल दिए, स्कूल में फेल होने के बाद लिखी कामयाबी की दास्तान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget