एक्सप्लोरर

नौकरी के लिहाज से कौन से हैं भारत के टॉप पांच भारतीय संस्थान? QS वर्ल्ड रैंकिंग में हुआ खुलासा

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों ने जगह बनाई है, आईआईटी दिल्ली ने टॉप 150 में एंट्री की है. जानिए नौकरी के लिहाज से कौन से हैं टॉप 5 भारतीय संस्थान...

अगर आप या आपके बच्चे इंजीनियरिंग या उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (QS World University Rankings) जारी हो गई है और इसमें भारत के शैक्षणिक संस्थानों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि इस बार भारत के 54 संस्थानों ने इस वैश्विक सूची में अपनी जगह बनाई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है.

2015 में जब क्यूएस रैंकिंग में भारत के सिर्फ 11 संस्थानों को शामिल किया गया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही वर्षों में यह संख्या पांच गुना से भी अधिक हो जाएगी. इस बार भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद सबसे ज़्यादा संस्थान भेजने वाला चौथा देश बन गया है.

टॉप 5 भारतीय संस्थानों ने किया कमाल

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)

इस साल आईआईटी दिल्ली ने बड़ा कमाल करते हुए 27 रैंक की छलांग लगाई है और 123वें स्थान पर पहुंच गया है. यह भारत के किसी भी संस्थान की 2026 रैंकिंग में अब तक की सबसे बेहतरीन स्थिति है.

आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)

हालांकि आईआईटी बॉम्बे की रैंकिंग थोड़ी गिरी है, लेकिन फिर भी यह टॉप 150 में बना हुआ है. इस बार इसका स्थान 129वां रहा, जबकि पिछले साल यह 118वें स्थान पर था.

आईआईटी मद्रास (IIT Madras)

आईआईटी मद्रास ने इस साल पहली बार टॉप 200 में एंट्री की है. पिछले साल यह 227वें स्थान पर था, लेकिन अब यह 180वें स्थान पर आ गया है.

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)

रैंकिंग के अनुसार आईआईटी कानपुर भी टॉप 300 में अपनी जगह बनाए हुए है. टेक्निकल और रिसर्च में इसकी पहचान काफी मजबूत है.

आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)

देश के सबसे पुराने आईआईटी में से एक खड़गपुर ने भी रैंकिंग में अपनी स्थायी मौजूदगी बनाए रखी है.

क्यों खास है यह रैंकिंग?

क्यूएस रैंकिंग न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बल्कि प्लेसमेंट, रिसर्च, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो और इंटरनेशनल नेटवर्क जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखकर की जाती है. ऐसे में इन संस्थानों में पढ़ने का मतलब है ग्लोबल लेवल की शिक्षा और नौकरी के बेहतर मौके.

टॉप 10 ग्लोबल यूनिवर्सिटीज में कौन-कौन?

इस बार भी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी बनने का खिताब बरकरार रखा है. इसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन, स्टैनफोर्ड, ऑक्सफोर्ड, और हार्वर्ड जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget