एक्सप्लोरर

Resume बनाता है आपका पहला इंप्रेशन, इसे ऐसे बनाएं खास

किसी भी जॉब की पहली डिमांड होती है रिज्यूम. कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर इसे ज्यादा इम्प्रेसिव बनाया जा सकता है. जानते हैं कैसे.

How To Make Your Resume Impressive: किसी भी नौकरी की तरफ आगे बढ़ते समय पहला कदम होता है एक इफेक्टिव रिज्यूम. इंप्लॉयर आपको इंटरव्यू के लिए भी बुलाता है या नहीं यह बहुत हद तक आपके रिज्यूम पर निर्भर करता है. यूं तो इसे बनाना कोई बड़ा टास्क नहीं पर कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप इसे इफेक्टिव बना सकते हैं. एक ऐसा रिज्यूम बनाने में जो इंप्लॉयर को आकर्षित करे, जहां कुछ बातों का ध्यान रखना होता हैं वहीं कुछ चीजों को एवॉड भी करना होता है. जानते हैं रिज्यूम के संबंध में ऐसी ही कुछ खास बातें. इफेक्टिव रिज्यूम बनाने के टिप्स –
  • हर जॉब के लिए एक ही रिज्यूम काम नहीं करता. जॉब डिस्क्रिप्शन के हिसाब से अपने रिज्यूम में चेंजेस करें और वे की-वर्ड्स यूज करें जो नौकरी में डिमांड किए जा रहे हों.
  • रिज्यूम जितना छोटा और की-प्वॉइंट को समेटे होता है उतना बढ़िया रहता है. उसमें दुनियाभर की और गैरजरूरी जानकारी न डालें केवल उतना ही लिखें जो आपकी प्रतिभा का कम शब्दों में परिचय दे दे. इंटरव्युअर के पास सामान्यतः कहानी पढ़ने का टाइम नहीं होता.
  • रिज्यूम बनाते समय इंटरनेट पर उपलब्ध कोई भी टेम्पलेट या सेट फॉरमेट न उठा लें न ही कहीं से एज इट इज कॉपी करें. अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनाव करें और इसे जितना हो सके सिम्पल रखें.
  • जिन फॉन्ट्स का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको लेकर भी सजग रहें. अक्षर साफ, बड़े और आसानी से पढ़ने में आने चाहिए. बहुत ज्यादा व्हाइट स्पेस भी न छोड़ें और दो शब्दों या लाइनों के बीच में उचित गैप दें.
  • रिज्यूम में किसी प्रकार की गलती चाहे वो प्रूफ की ही क्यों न हो कभी नहीं जानी चाहिए, इससे आपका पहला इंप्रेशन ही बिगड़ सकता है.
  • सबहेडिंग्स और सेक्शंस का इस्तेमाल कर सकते हैं और कहीं कुछ खास हो तो उसे बोल्ड भी कर सकते हैं ताकि उसकी विजिबिलिटी पक्की हो जाए.
  • पढ़ने में न आए या जिसे पढ़ने में कठिनाई हो ऐसा फॉन्ट यूज न करें. यकीन मानें ऐसे रिज्यूम बिना पढ़े ही डस्टबिन की शोभा बढ़ाते हैं.
  • केवल जरूरी और रेलिवेंट इंफॉर्मेशन ही दें. जहां तक भाषा की बात है तो बहुत फ्लावरी लैंग्वेज न यूज करके सीधी सिम्पल भाषा में अपनी बात कहें. बातों को बढ़ा-चढ़ाकर न लिखें.
  • रिज्यूम जितने कम पेज का हो, उतना अच्छा. सालों पुरानी बातें अचीवमेंट्स के रूप में उसमें न डालें, केवल जो वर्तमान में या कुछ साल पहले हुआ है उतना ही मेंशन करें. आपके पास्ट में किसी को रुचि नहीं होती है.
  SSC SI और ASI मेडिकल टेस्ट 2020 की तारीख घोषित, अन्य जानकारियों के लिए पढ़ें पूरी खबर CTET 2020 परीक्षा के लिए CBSE ने एग्जाम सिटी चुनने की सुविधा इस तारीख तक आगे बढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget