एक्सप्लोरर

देश की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगी पीरियड्स लीव, मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

सिक्किम विश्वविद्यालय की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है. अब यहां पढ़ने वाली छात्रओं को पीरियड्स लीव की सुविधा मिलेगी.

महिलाओं की सेहत और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सिक्किम विश्वविद्यालय ने एक अहम् कदम उठाया है. अब छात्राओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान एक दिन का अवकाश दिया जाएगा. इस फैसले की घोषणा 4 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने की. ये निर्णय छात्र संघ सिक्किम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एसोसिएशन (SUSA) के अनुरोध पर लिया गया.

क्या है नई व्यवस्था?

यूनिवर्सिटी की अधिसूचना के अनुसार, छात्राओं को यह अवकाश हर महीने दिया जाएगा, लेकिन यह परीक्षाओं के दौरान लागू नहीं होगा. रजिस्ट्रार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह छुट्टी छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति के मानदंड में समायोजित की जाएगी, ताकि उनके अकादमिक प्रदर्शन पर इसका असर न पड़े.

सिक्किम हाई कोर्ट ने भी उठाया था कदम

यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम ने महिलाओं के हित में ऐसा कदम उठाया है. इससे पहले सिक्किम हाई कोर्ट ने अपने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान 2-3 दिनों का पैड लीव देने की शुरुआत की थी. यह पहल हाई कोर्ट को देश का ऐसा पहला न्यायालय बनाती है, जिसने महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव का प्रावधान किया.

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

हाई कोर्ट की अधिसूचना के मुताबिक महिला कर्मचारियों को मेडिकल स्टाफ की सिफारिश के आधार पर अवकाश दिया जाता है. छुट्टी लेने पर सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी. यह अवकाश महिला कर्मचारियों की लीव अकाउंट में भी नहीं गिना जाएगा.

छात्र संघ का सराहनीय कदम

सिक्किम विश्वविद्यालय में इस फैसले का श्रेय छात्र संघ को जाता है, जिसने पिछले महीने यह मुद्दा उठाया. छात्र संघ के मुताबिक पीरियड्स के दौरान छात्राओं को कई बार कक्षाओं में भाग लेना मुश्किल होता है, और यह अवकाश उनकी सेहत और आराम के लिए बेहद जरूरी था.

महिलाओं के अधिकारों की ओर एक कदम

सिक्किम विश्वविद्यालय और हाई कोर्ट के इन फैसलों को महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगा.

ये भी पढ़ें-

एक IAS, जिसने असफलता शब्द के मायने ही बदल दिए, स्कूल में फेल होने के बाद लिखी कामयाबी की दास्तान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget