एक्सप्लोरर

पंजाब में डॉक्टरों की नहीं होगी कोई कमी, खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज

पंजाब सरकार चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है. ये मेडिकल कॉलेज मोहाली, होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में बनेंगे. इस बात की जानकारी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने दी है.

पंजाब सरकार राज्य में चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलेगी. इस संबंध में बुधवार को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलेगी.
डॉ बी आर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की बाउंड्री वॉल की आधारशिला रखने के बाद मंत्री ने कहा कि ये कॉलेज मोहाली, होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में बनेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब में अब डॉक्टरों की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि हर साल 500 डॉक्टर मेडिकल कॉलेजों से पास आउट होंगे.

कॉलेजों के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है
सोनी ने कहा कि इस समय पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की लगभग 1,400 सीटें हैं, जो कॉलेज खुलने के साथ ही 500 तक और बढ़ जाएंगी. उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन मोहाली में डॉ बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पहले चालू होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा 300 बेड का अस्पताल है जिसे मेडिकल कॉलेज से जोड़ने के लिए इसे बढ़ाने की जरूरत है.

मोहाली मेडिकल कॉलेज में 80 प्रतिशत शिक्षकों की भर्ती की गई
मंत्री ने कहा कि मोहाली में मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 80 प्रतिशत शिक्षकों की भर्ती की गई है और पैरामेडिक्स और अन्य सहायक कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा, में एक एकेडमिक ब्लॉक, चार लेक्चर थियेटर, प्रयोगशालाएं, हॉस्टल, फैकल्टी रेजिडेंस, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और एक कम्यूनिटी सेंटर होगा.

बुनियादी ढांचे पर खर्च किए जाएंगे 325 करोड़ रुपये
सोनी ने ये भी कहा कि एक अनुमान के अनुसार लगभग 325 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे पर खर्च किए जाएंगे जबकि 50 करोड़ रुपये मोहाली मेडिकल कॉलेज में उच्च तकनीक वाले उपकरणों पर खर्च किए जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि  होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए सलाहकारों को मंजूरी दे दी गई है और भवन डिजाइन की समीक्षा की जा रही है.एक बार भवन के डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद, इनके लिए भी निविदाएं मंगाई जाएंगी.
वहीं शिलान्यास समारोह में सोनी के साथ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मेडिकल कॉलेज को 10 एकड़ जमीन पट्टे पर देने के लिए भेलोलपुर और जुझारनगर ग्राम पंचायतों को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़े

12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद कई राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की तैयारी में जुटे, देखें लिस्ट

बिहार: पिछले 15 सालों में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज और 31 पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए- CM नीतीश कुमार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget