एक्सप्लोरर

कपड़ा मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का मौका, निकली है बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

वस्त्र मंत्रालय ने युवाओं के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे आवदान कर सकेंगे. इन भर्ती में चयन होने वाले युवाओं को लाखों रुपये सैलरी मिलेगी...

वस्त्र मंत्रालय के अधीन कार्यरत वस्त्र समिति यानी टेक्सटाइल कमिटी में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर आ गया है. टेक्सटाइल कमिटी ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा चुका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं. अभ्यर्थी आवेदन के लिए textilescommittee.nic.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है, ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए समय रहते आवेदन करना होगा.

इस भर्ती में विभिन्न प्रकार के पदों पर उम्मीदवारों की आवश्यकता है, और इसमें आवेदन करने का एक सुनहरा अवसर है. योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चुना जाएगा. सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित सभी जानकारी और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़कर आवेदन करें ताकि किसी प्रकार की कोई गलती न हो.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में गुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों में डिप्टी डायरेक्टर (लेबोरेटरी) के लिए 02 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (लेबोरेटरी) के लिए 04 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (EP&QA) के लिए 05 पद, स्टेटिस्टिकल ऑफिसर के लिए 01 पद, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर (EP&QA) के लिए 15 पद, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर (लैब) के लिए 04 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 03 पद, लाइब्रेरियन के लिए 01 पद, अकाउंटेंट के लिए 02 पद, जूनियर क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर (लेबोरेटरी) के लिए 07 पद, जूनियर इनवेस्टिगेटर के लिए 02 पद, जूनियर ट्रांसलेटर के लिए 01 पद, सीनियर स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट के लिए 01 पद और जूनियर स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट के लिए 01 पद शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

वस्त्र समिति की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों के पास फिजिक्स या केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री, टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री, मैथमैटिक्स या स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएट डिग्री, टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा, साइंस या टेक्नोलॉजी में बैचलर इन साइंस डिग्री, साइंस में ग्रेजुएट डिग्री, एम.कॉम या बैचलर डिग्री जैसी शैक्षिक योग्यताएं होनी चाहिए. उम्मीदवार विस्तृत योग्यता विवरण के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

आयु सीमा

वस्त्र समिति की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 से 27 वर्ष और अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.

सैलरी

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा. पदानुसार सैलरी 29,200 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक प्रति माह निर्धारित की गई है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. ग्रुप A के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू भी शामिल होगा.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करते समय ग्रुप A पदों के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, और ईएसएम उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, ग्रुप B और C पदों के लिए इन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. आरक्षित वर्गों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: UP Board 2025 क्लास 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट में हुआ बदलाव, जानिए अब कब होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget