एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: 1 सितंबर से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, 16 अगस्त से मेडिकल संस्थान भी खुलेंगे

देश के तमाम राज्यों में स्कूल -कॉलेज फिर से खोलने की प्रक्रिया जारी हैं. इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने भी घोषणा की है कि राज्य में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खोल दिए जाएंगे.

तमिलनाडु की सरकार ने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए एक सितंबर से स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया है. इसी के साथ राज्य में 16 अगस्त से मेडिकल कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है.  राज्य के मुख्यमंत्री एम. के़ स्टालिन ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में मामूली बढ़ोतरी को देखते हुए स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है.

गौरतलब है कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्कूलों को फिर से खोलने की आवश्यकता जताई है क्योंकि महीनों से छात्रों के घर में बंद रहने के कारण वे कथित तौर पर मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं.

1 सितंबर से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि इससे समाज में शिक्षण में दूरियां भी पैदा हो रही हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही कई बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच नहीं है. स्टालिन ने कहा, ‘‘विभिन्न तबके के सुझावों पर विचार करते हुए प्रस्तावित किया गया है कि कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक सितंबर से आधी क्षमता के साथ खोली जाएं.’’ उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग से कहा गया है कि इस सिलसिले में प्रारंभिक कार्य शुरू करें.

16 अगस्त से मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग संस्थान खुलेंगे

 उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग संस्थान और संबद्ध संस्थान 16 अगस्त से कामकाज शुरू कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इन संस्थानों के शिक्षकों एवं छात्रों को कोविड-19 का टीका लग चुका है.

पूजा स्थल केवल तीन दिन खुलेंगे

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा स्थलों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए उन्हें केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खोलने की अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एंट्री प्वाइंट पर हैंड सेनेटाइजर होना जरूरी है, वहां ग्राहकों की थर्मल जांच होनी चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें

CISCE ने 10वीं और 12वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, यहां करें चेक

JEE Main Results Declared: जेईई मेन जुलाई 2021 का रिजल्ट जारी, यहां कर सकते हैं चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Engineering Biology UG Course: देश में पहली बार शुरू होगा इंजीनियरिंग बायोलॉजी यूजी कोर्स, बायोटेक में करियर के खुलेंगे नए रास्ते
देश में पहली बार शुरू होगा इंजीनियरिंग बायोलॉजी यूजी कोर्स, बायोटेक में करियर के खुलेंगे नए रास्ते
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget