एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले IIT फिर UPSC, पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाली शानू से जानते हैं उनकी एग्जाम क्रैक करने की स्ट्रेटजी

शानू डिमरी ने साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता हासिल की थी. वे मानती हैं कि पहले प्रयास को अंतिम मानकर तैयारी करना काफी लाभ देता है.

Success Story Of IAS Topper Shanu Dmiri: दिल्ली की शानू डिमरी की यूपीएससी जर्नी दूसरे कैंडिडेट्स की तुलना में काफी छोटी रही. अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर ली थी. शानू की एक खास बात यह है कि इस एग्जाम को क्रैक करने का विचार आने के साथ ही उन्होंने मन में एक निर्णय और लिया था कि वे पूरी ताकत लगा देंगी और कोशिश करेंगी कि पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा क्लियर कर लें. हालांकि बहुत से कैंडिडेट्स ऐसा सोचते हैं कि वे पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर लेंगे लेकिन शानू खुद को लकी मानती हैं कि वे ऐसा कर पाईं. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए साक्षात्कार में शानू ने परीक्षा पास करने के खास टिप्स दिए.

आईआईटी पासआउट हैं शानू –

शानू पढ़ाई में शुरू से अच्छी थी और अपने पहले ही प्रयास में उनका सेलेक्शन कानपुर आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के लिए हो गया था. उन्होंने इकोनॉमिक्स विषय से इंटीग्रेटेड एमएससी की है. शानू कहती हैं कि यूपीएससी परीक्षा पास करना उनका बचपन का सपना नहीं था न ही आईआईटी के दिनों में कभी उन्हें इस क्षेत्र का ख्याल आया. ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद एक विदेशी कंपनी में उन्हें बढ़िया नौकरी मिल गई और शानू जॉब करने लगी. करीब एक साल काम करने के बाद उन्हें यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने पहले अटेम्प्ट में अपना सबकुछ झोंक देने के विचार के साथ नौकरी छोड़ दी और अपने घर दिल्ली आ गईं. शानू ने तय किया था कि पहले प्रयास में वे पूरी ताकत लगा देंगी और चाहती थी कि इसी में मंजिल तक पहुंच जाएं. उन्हें लगता है कि दूसरे, तीसरे या चौथे प्रयास तक आते-आते कैंडिडेट के अंदर वह जोश बाकी नहीं बचता. तभी उन्होंने नौकरी छोड़ी और दिन-रात केवल तैयारी पर फोकस किया.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में शानू डिमरी ने विस्तार से बात की

बेसिक्स से की शुरुआत –

सबसे पहले शानू ने दो दिन लगाकर इस परीक्षा के बारे में इंटरनेट से भरपूर जानकारी निकाली और लगभग एक-एक चीज पता कर ली. इसके बाद बाजार में उपलब्ध बेसिक सोर्सेस को इकट्ठा किया और लिमिटेड सोर्स एंड मल्टीपल रिवीजन के तर्ज पर सीमित किताबों से तैयारी शुरू कर दी. चूंकि समय कम था इसलिए उन्होंने बहुत किताबें कंसल्ट करने की कभी नहीं सोची. वे यह जरूर कहती हैं कि अगर उन्हें लगता था कि कोई विषय उनसे छूट गया है तो वे उसकी तैयारी प्रैक्टिस टेस्ट के माध्यम से करती थी. एक-एक विषय के प्रैक्टिस टेस्ट देने के साथ ही वे पूरे-पूरे पेपर के टेस्ट भी देती थी. प्री में खासकर शानू मॉक टेस्ट्स को बहुत अहम मानती हैं. वे कहती हैं जहां तक संभव हो खूब टेस्ट दें, ये आपकी प्रैक्टिस कराते हैं और कमियां भी बतातें हैं. बस ये याद रखें कि टेस्ट देने के बाद उन्हें रिवाइज जरूर करें.

कोचिंग नहीं है जरूरी, इंटरनेट पर है सबकुछ –

प्री के लिए मॉक टेस्ट्स को अहम मानने वाली शानू मेन्स के लिए आंसर राइटिंग को बहुत जरूरी मानती हैं. वे कहती हैं कि कैंडिडेट्स को अक्सर यह समस्या आती है कि उन्हें कभी सैटिस्फेक्शन नहीं होता कि तैयारी पूरी हो गई है. अगर आपको भी ऐसा ही फील होता हो तब भी आंसर राइटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दें.

रही बात कोचिंग की तो शानू कहती हैं कि वे तो दिल्ली की ही रहने वाली हैं लेकिन ट्रैवल टाइम बचाने के लिए उन्होंने कभी कोचिंग को बहुत महत्व नहीं दिया. वीकेंड्स की कोचिंग ज्वॉइन की और बाद में वह भी छोड़ दी. वे आगे कहती हैं कि वर्तमान में परीक्षा की तैयारी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज इंटरनेट पर मौजूद है. इसलिए दिल्ली आना, कोचिंग करना बिलकुल भी जरूरी नहीं है. आपको अपने हिसाब से अपनी स्ट्रेटजी बनानी है, दूसरों की गलतियों और अनुभव से सीखना है और मन में यह तय करना है कि हो सके तो पहले ही प्रयास में परीक्षा निकाल लें. हालांकि वे एक सलाह और देती हैं कि इस परीक्षा में सफलता को जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य न बनाएं और अगर सफल नहीं भी होते तो अपने लिए प्लान बी हमेशा तैयार रखें.

IAS Success Story: सात साल और पांच प्रयासों के बाद मिली पहली सफलता, ऐसे पूरा किया नूह सिद्दीकी ने अपना UPSC सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget