एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी और यूट्यूब से पढ़कर रोमा बनीं UPSC टॉपर, जानते हैं कैसे

साल 2019 की टॉपर रोमा श्रीवास्तव ने इसके पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है. रोमा ने दूसरों से अलग तरीका अपनाते हुए करीब 50 प्रतिशत तैयारी यूट्यूब के माध्यम से की. आज जानते हैं उनसे प्रिपरेशन स्ट्रेटजी.

Success Story Of IAS Topper Roma Srivastava: यूपीएससी कैंडिडेट्स की सफलता की कहानी जब सामने आती है तो उनमें से अधिकतर कैंडिडेट्स यह कहते पाये जाते हैं कि प्रिपरेशन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से एकदम दूरी बना ली थी. अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट कर दिये थे और यहां बहुत समय बर्बाद होता है आदि. लेकिन आज हम आपको जिस कैंडिडेट से मिलाने जा रहे हैं वे इसी सोशल मीडिया के एक प्रचलित अंग यूट्यूब को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं. वे इंटरनेट से पढ़ाई को गलत नहीं मानती बल्कि कहती हैं कि पूरी प्रिपरेशन के दौरान उन्हें जहां भी समस्या हुई या जो टॉपिक समझ नहीं आया उन्होंने हमेशा उसे यूट्यूब पर सर्च करके पढ़ा. आज जानते हैं रोमा श्रीवास्तव से उनकी यूपीएससी जर्नी के बारे में.

आप यहां  रोमा श्रीवास्तव द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो भी देख सकते हैं

 पहले भी हो चुकी हैं चयनित –

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में रोमा कहती हैं कि साल 2019 की सफलता उन्हें चौथे प्रयास में मिली है. इसके पहले भी दो बार रोमा यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सेलेक्ट हो चुकी हैं और रैंक के अनुसार उन्हें सेवाएं एलॉट हुई थी. साल 2017 में पहली बार चयन होने पर रोमा को मिली थी इंडियन पोस्ट एंड टेलीकॉम सर्विस. रोमा इससे संतुष्ट नहीं थी इसलिए उन्होंने फिर परीक्षा दी और साल 2018 में दोबारा चयनित हुईं. इस साल भी रैंक के अनुसार उन्हें मिली आईपीएस सेवा. रोमा इससे भी संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने फिर प्रयास किया. अंततः साल 2019 की परीक्षा में रोमा को 70वीं रैंक मिली और अपने मन की सेवा आईएएस के लिए उनका चयन पक्का हुआ. इस प्रकार रोमा ने कुल चार अटेम्पट्स दिए और तीन में लगातार सेलेक्ट हुईं और यह लगातार तीसरी सेवा भी है जो यूपीएससी के अंतर्गत उन्हें मिली है. रोमा ने अपनी पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी से की है और तैयारी के इन पांच या छः सालों में कभी कोचिंग नहीं ली.

 ऐसा था तैयारी को लेकर नजरिया –

अपने साक्षात्कार में रोमा आगे कहती हैं कि इस परीक्षा के तीन चरणों में से सबसे पहले आता है प्री. इसके लिए वे मानती हैं कि केवल कट-ऑफ मार्क्स पाने पर फोकस करें क्योंकि यहां से कोई मेरिट नहीं बननी है. जैसे-तैसे बस कट-ऑफ निकल जाए. हालांकि यह आसान नहीं होता और हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठते हैं. प्री की तैयारी के लिए रोमा स्टैंडर्ड बुक्स पढ़ने की सलाह देती हैं साथ ही टेस्ट पेपर सॉल्व करने पर बहुत फोकस करती हैं. वे कहती हैं कि एक बार तैयारी पूरी हो जाए तो खूब टेस्ट पेपर दें. इससे एक तो आपकी प्रैक्टिस हो जाती है, दूसरा आपको अपनी कमियां पता चल जाती हैं. उन्होंने भी प्री परीक्षा के पहले कम से कम 50 या 60 मॉक टेस्ट दिए थे. रोमा अपनी तैयारी के विषय में कहती हैं कि चूंकि वे इंजीनियरिंग और एमबीए कर चुकी हैं इसलिए सी-सैट के लिए उन्हें विशेष तैयारी नहीं करनी पड़ी. उनकी मुख्य मेहनत जीएस की तैयारी में लगी. इसकी किताबों की लिस्ट भी उन्होंने नेट से निकाली और पिछले साल के पेपर देखकर क्लियर हुईं की तैयारी कैसे करनी है. चूंकि वे साइंस स्टूडेंट्स थी इसलिए आर्ट्स में उन्हें दिक्कत आयी, जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब का रुख किया. यह सिलसिला जो एक बार शुरू हुआ तो पूरी तैयारी के दौरान चला.

 

कभी नहीं पढ़ा फिजिकल पेपर –

रोमा कहती हैं कि प्री परीक्षा में भी ऐसे प्रश्न करके आएं कि सेलेक्शन का चांस पक्का हो जाए ताकि प्री देने के बाद का समय रिजल्ट के इंतजार में खराब न हो और उसी समय से मेन्स की तैयारी शुरू कर दें. वे आगे बताती हैं कि जो विषय उन्हें समझ नहीं आता था वे यूट्यूब से समझती थी क्योंकि यहां बकायदा हर विषय के लेक्चर दिए होते हैं जो अनुभवी फैकल्टी द्वारा सिखाये जाते हैं. बची कोई मदद चाहिए होती थी तो वेबसाइट्स से मिल जाती थी. रोमा कहती हैं कि ये वेबसाइट्स और यूट्यूब ही उनके लिए कोचिंग साबित हुए. यही नहीं वे आगे बताती हैं कि उनके पास समय की बहुत कमी रहती थी इसलिए उन्होंने कभी फिजिकल पेपर नहीं पढ़ा. इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी साइट्स हैं जो आईएएस की प्रिपरेशन को लेकर डेडिकेटेड हैं. इन साइट्स पर रोज दिन भर के करेंट अफेयर्स का कंपाइलेशन आ जाता था, जिससे वे तैयारी करती थी. रोमा कहती हैं फिजिकल पेपर पढ़ने में बहुत समय लगता है और आपको खुद देखना होता है कि क्या पढ़ें और क्या छोड़ें. जबकि इन वेबसाइट्स पर केवल काम का मैटीरियल ही आता है जिसे वे कोई दूसरा काम करते वक्त जैसे खाना खाते वक्त भी इन्हें सुनती रहती थी. इससे उनकी तैयारी भी हो जाती थी और समय भी बचता था. इस प्रकार सभी विषयों को बराबर महत्व देकर, यूपीएससी के सिलेबस के अनुसार पढ़कर और खूब टेस्ट देकर रोमा ने यह परीक्षा बार-बार पास की.

UP Board स्टूडेंट्स के लिए लांच होगा खास पोर्टल, कोरोना के दौरान घर से पढ़ाई करने में करेगा मदद IAS Success Story: पिता को था कैंसर पर नहीं हारी हिम्मत, 22 साल की उम्र में रितिका ऐसे बनीं IAS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार
SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget