एक्सप्लोरर

UP Board स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च होगा खास पोर्टल, कोरोना के दौरान घर से पढ़ाई करने में करेगा मदद

कोरोना के इस माहौल में यूपी बोर्ड के क्लास 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए एक खास पोर्टल लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है. इसकी मदद से वे घर बैठे पढ़ाई कर पाएंगे. जानते हैं विस्तार से.

UP Board Students To Get Dedicated Web Portal Soon: उत्तर प्रदेश बोर्ड के क्लास 09 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही एक डेडिकेटेड वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. यह वेब पोर्टल उन्हें कोरोना के इस माहौल के बीच घर से पढ़ाई करने में सहायता करेगा. यूपी बोर्ड के क्लास नौ से बारह के करीब एक करोड़ पच्चीस लाख स्टूडेंट्स के लिए यह पोर्टल जल्द ही लांच किया जाएगा. अभी तक स्टूडेंट्स को टीवी चैनल्स, रेडियो और यूट्यूब के माध्यम से स्टडी मैटीरियल उपलब्ध कराया जा रहा है पर इनमें से किसी भी तरीके से स्टूडेंट्स मैटीरियल आसानी से डाउनलोड नहीं कर पाते.

इस बारे में बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट्स के लिए स्टडी मैटीरियल डाउनलोड करना खासा आसान हो जाएगा. दूसरे बोर्ड्स की तरह यूपी बोर्ड के स्कूल बंद हुए भी करीब 6 महीने हो चुके हैं. इस पोर्टल का नाम ई-ज्ञान गंगा होगा और यह संभवतः अक्टूबर के पहले सप्ताह में लांच किया जाएगा.

इस बारे में यूपी बोर्ड सेक्रेटरी दिव्यकांत शुक्ला ने बहुत डिटेल में जानकारी नहीं दी पर इतना कहा कि इस पोर्टल को डिजाइन करने और लांच करने की पूरी जिम्मेदारी बोर्ड को दी गयी है.

वेबसाइट पर मिलेगा सारा मैटीरियल –

इस वेब पोर्टल पर स्टूडेंट्स को वह सारा मैटीरियल मिलेगा जो किसी भी माध्यम से टेलीकास्ट किया गया है या किया जा रहा है. जैसे टीवी, रेडियो आदि. सारे प्लान, स्टडी मैटीरियल, वीडियो क्लिप वगैरह यानी पढ़ाई से संबंधित हर चीज इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां से कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस बारे में एक अधिकारी ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह पोर्टल स्टूडेंट्स और स्टडी कंटेंट के बीच का एक ब्रिज होगा. अभी भी क्लास 9 से 11 के स्टूडेंट्स के लिए प्रोग्राम स्वंयप्रभा चैनल पर ब्रॉडकास्ट होते हैं जिसका बाद में रिपीट टेलीकास्ट भी होता है. इसी तरह दूरदर्शन पर भी विभिन्न टाइम स्लॉट्स में विभिन्न कार्यक्रम प्रसारित होते हैं.

यही नहीं इस बार यूपी बोर्ड ने पहली बार कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी आरंभ की है. यह कैरियर काउंसलिंग 02 सितंबर से आरंभ हुई है और इसके लिए स्टूडेंट्स को इन टॉल फ्री नंबर्स पर कॉल करना होता है - 18001805310 और 18001805312. यह सुविधा मुख्यतः क्लास 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए है, जिसका लाभ उठाने के लिए वे सोमवार से शुक्रवार 11 से 01 और 02 से 04 के बीच में दिन में कॉल कर सकते हैं.

MPSC प्री परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड JEECUP 2020: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget