एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियर से सीधे IAS, पहले अटेम्पट में कैसे बने कोया श्री हर्षा UPSC टॉपर?

तेलांगना के कोया श्री हर्षा ने साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 6वीं रैंक के साथ टॉप किया. आज जानते हैं कोया से उनकी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी.

Success Story Of IAS Topper Koya Sree Harsha: तेलांगना के हर्षा ने 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉप किया था. यह उनका पहला प्रयास था और पहले अटेम्पट में ही कोया ने न केवल यह एग्जाम पास किया बल्कि 6वीं रैंक भी हासिल की. एनआईटी जमशेदपुर से प्रोडक्शन एंड इंडिस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद कुछ समय हर्षा ने नौकरी भी की. हैदराबाद की एक बड़ी कंपनी में उन्होंने चार साल काम किया फिर कुछ वजहों से उनका झुकाव सिविल सर्विसेस की तरफ हुआ और नौकरी छोड़ हर्षा यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. यहां का उनका स्टे बहुत लंबा नहीं रहा क्योंकि उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. आज जानते हैं हर्षा से उनकी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी.

हर्षा ने की कहीं-कहीं सेलेक्टिव स्टडी –

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में हर्षा बताते हैं कि उन्होंने यूपीएससी के लिए विस्तार में पढ़ने के बजाय कुछ विषयों में सेलेक्टिव स्टडी की थी. ये वे विषय थे जो उन्हें समझ नहीं आ रहे थे और उन्हें लगता था कि जब तक वे इन्हें पढ़ेंगे तब तक कुछ और अच्छे से तैयार कर लेंगे. हालांकि यूपीएससी जैसी परीक्षा में सेलेक्टिव स्टडी का विकल्प ठीक नहीं है जहां कहीं से कुछ भी पूछा जा सकता है पर हर्षा के पास समय की कमी थी तो उन्होंने अपने लिए यह स्ट्रेटजी अपनायी पर इसकी सलाह वे हर किसी को नहीं देते. यहां यह भी ध्यान रहे की हर्षा ने किसी विषय के एक या दो टॉपिक स्किप किए थे, इससे ज्यादा नहीं.

देखें कोया श्री हर्षा द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

सिलेबस पर रहें स्टिक –

हर्षा कहते हैं कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस पर खास ध्यान दें और उससे स्टिक रहें वरना समस्या हो सकती है. पहले सिलेबस को ठीक से देख लें और उसी के अनुरूप सीमित किताबों का सेलेक्शन कर लें. इस बारे में हर्षा कहते हैं कि आपको बुक लिस्ट या सोर्स ज्यादातर टॉपर्स बता सकते हैं या वे एक जैसे ही होंगे पर फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उनकी तैयारी किस प्रकार करते हैं. आपका पढ़ने का तरीका क्या है. हालांकि यहां हर्षा भी यह बात कहते हैं कि किताबें सीमित रखें और उन्हीं से बार-बार पढ़ें. जितने अच्छे से रिवीजन करेंगे उतना अच्छा रहेगा.

एनसीईआरटी पर देते हैं जोर –

हर्षा बाकी किताबों और कोचिंग्स के नोट्स के अलावा एनसीईआरटी की किताबों पर बहुत फोकस करने को कहते हैं. वे कहते हैं की क्लास 6 से 12 तक की एनसीईआरटी की किताबों को जरूर देखें, यह बहुत मदद करती हैं. किताब पढ़ने का एक तरीका भी वे बताते हैं कि पहली रीडिंग कहानी की तरह कर डालें. उसके बाद जब समझ आ जाए की इसमें क्या जरूरी है और क्या बहुत जरूरी तो उसी हिसाब से उसे तैयार करें. वे सिलेबस को टुकड़े में तोड़कर तैयार करने की सलाह देते हैं. ताकी एक-एक हिस्सा तैयार होता जाए और कुछ भी न छूटे.

हर्षा की सलाह –

हर्षा यही कहते हैं कि सिलेबस के हिसाब से तैयारी करें और किताबों को यथा संभव कम से कम रखें. उन्हीं किताबों को बार-बार पढ़ें और जितना हो सके रिवीजन और प्रैक्टिस टेस्ट पर ध्यान दें. ऑप्शनल का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें और प्रीवियस ईयर्स के क्वेश्चन पेपर जरूर सॉल्व करें. इससे आपको अंदाजा हो जाता है की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आते हैं. टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखें और अपने लिए छोटे-छोटे शेड्यूल बनाएं. सिलेबस देखें और तय करें कि इतने समय में यह विषय या यह टॉपिक खत्म करना है और ऐसा करें भी. हफ्ते और दिनों के हिसाब से अपना टाइम-टेबल बनाएं ताकि समय न बर्बाद हो. सही स्ट्रेटजी और फुल डेडीकेशन से तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: कभी हुए थे बारहवीं में फेल, आज हैं IAS ऑफिसर, क्या है सैय्यद का सक्सेस मंत्र? जानते हैं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget