एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एवरेज स्टूडेंट से UPSC टॉपर बनने तक, बहुत संघर्षों से पूरा किया जुनैद ने यह सफर

जुनैद अहमद ने साल 2018 में अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक तीन के साथ टॉप किया था. एक एवरेज स्टूडेंट भी यह परीक्षा टॉप कर सकता है, इसका सजीव उदाहरण हैं जुनैद.

Success Story Of IAS Topper Junaid Ahmad: जुनैद अहमद उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे नगीना के रहने वाले हैं. उनके क्षेत्र से आईएएस बनने वाले वे पहले कैंडिडेट हैं. केवल यही नहीं और भी बहुत से रिकॉर्ड जुनैद के नाम हैं. उनकी सबसे खास बात तो यह है कि अपने पिछले करियर में कभी 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक न लाने वाले जुनैद न केवल यूपीएससी परीक्षा पास करते हैं बल्कि ऑल इंडिया रैंक तीन भी लाते हैं. कोई सोच भी नहीं सकता था कि जो लड़का कभी किसी क्लास में बहुत अच्छे अंक नहीं लाया वह एक दिन आईएएस अधिकारी बन जाएगा लेकिन जुनैद ने यह सच कर दिखाया. हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए जुनैद ने बहुत कठिनाइयों का सामना किया बहुत से फेलियर फेस किए पर कभी हार नहीं मानी. साल 2018 में टॉप करने के पहले जुनैद कई बार असफल हुए. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में जुनैद ने अपने इस सफर के बारे में संक्षिप्त में बात की.

 

जुनैद का परिचय –

अगर जुनैद के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में बात करें तो उनकी शुरुआती शिक्षा नगीना में ही हुई. इसक बाद उन्होंने इग्नू से स्नातक की डिग्री ली. इस समय तक जुनैद के हर कक्षा में औसत अंक ही आते थे. ग्रेजुएशन के समय ही जुनैद ने यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया और इसी इरादे से जामिया मिलियी की रेजिडेंशियल कोचिंग ज्वॉइन करने दिल्ली पहुंच गए. उन्होंने कोचिंग ज्वॉइन की और तैयारी करने लगे. जुनैद मानते हैं कि यहां आने के बाद उनकी पर्सनेलिटी में बहुत सकारात्मक परिवर्तन हुए.

जुनैद की असफलताओं का सिलसिला भी यहीं से शुरू हुआ और वे एक-दो नहीं पूरे तीन बार यूपीएससी सीसएसई परीक्षा निकालने में नाकाम रहे. हालांकि इतने के बाद भी उनकी हिम्मत नहीं टूटी और जुनैद ने चौथा अटेम्प्ट दिया. इसी प्रयास में पहली बार जुनैद ने सफलता का पहला स्वाद चखा जब 352 रैंक के साथ उनका सेलेक्शन हुआ. जुनैद को इंडियन रेवेन्यू सर्विस एलॉट हुई पर वे इतने से संतुष्ट नहीं थे. जुनैद ने फिर एग्जाम दिया और इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेते हुए ऑल इंडिया रैंक तीन के साथ टॉपर बने.

 

यहां देखें जुनैद अहमद द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

जुनैद का अनुभव –

जुनैद सबसे पहले तो सलाह देते हैं कि इस एग्जाम को तीन भागों में बांटकर तैयार करने के बजाय इंटीग्रेटेड वे में इसकी तैयारी आरंभ करें. जब कोई हिस्सा तैयार करें तो प्री, मेन्स और इंटरव्यू तीनों के लिहाज से उसे प्रिपेयर करें. सबसे पहले अपना बेस मजबूत करें और इस स्टेप को स्किप करने की कतई कोशिश न करें. इसके लिए जुनैद एनसीईआरटी की किताबों को बहुत अच्छे से पढ़ने की सलाह देते हैं. उन्होंने भी इन किताबों को बहुत बढ़िया तरह से प्रिपेयर किया था. इसके बाद आए स्टैंडर्ड बुक्स पर. इस स्टेज पर अलग किताबों के फेर में न पड़ें और वहीं बुक्स पढ़ें जो सब पढ़ते हैं. बस ध्यान रहे कि एक किताब कई-कई बार पढ़नी है यानी रिवीजन खूब अच्छे से करना है.

मेन्स के लिए जुनैद मुख्यतः आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करने और ऑप्शनल पर अतिरिक्त ध्यान देने की सलाह देते हैं. उन्हें लगता है कि कई अटेम्प्ट्स में उनका लिखित अभ्यास न करने की वजह से सेलेक्शन रुक गया था. इसी प्रकार ऑप्शनल आपके अंक बढ़ाता है इस पर खास ध्यान दें.

आखिर में जुनैद यही कहते हैं कि लाइफ में एक गोल होना बहुत जरूरी है वरना जीवन निरर्थक हो जाता है. यही नहीं जब इस गोल की तरफ बढ़ते हुए बार-बार असफल हों तो घबराएं नहीं और इन्हें स्टेपिंग स्टोन मानें. यह भी याद रखें कि अगर आपको मोटिव सोशल सर्विस या किसी और प्रकार से दूसरों की सेवा का है तो आप सफल जरूर होंगे.

IAS Success Story: चार प्रयास और तीन में सफल पर नहीं रुकीं रोमा जब तक बन नहीं गईं IAS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
How To Become Guest Faculty: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget