एक्सप्लोरर

IAS Success Story: निबंध के पेपर में कैसे पाएं श्रेष्ठ अंक? UPSC टॉपर चाहत से जानते हैं

UPSC परीक्षा में ऐस्से का अलग से एक पेपर होता है. इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स मानते हैं कि इस पेपर में अच्छे अंक लाकर आप अपनी रैंक सुधार सकते हैं.

Success Story Of IAS Chahat Bajpai: यूपीएससी परीक्षा का दायरा यूं तो बहुत बड़ा होता है और निबंध उसका एक छोटा सा हिस्सा मात्र है पर विशेषज्ञों की मानें तो इस पेपर को कभी लाइकली नहीं लेना चाहिए. यह पेपर इस बात में अहम भूमिका निभाता है कि आपको चयन के बाद कौन सी सर्विस एलॉट होगी. कुल मिलाकर इस पेपर की आपकी रैंक सुधारने में अहम भूमिका होती है. कई बार कैंडिडेट यह गलती करते हैं कि वे निबंध के पेपर को जितना महत्व देना चाहिए, नहीं देते. उन्हें लगता है अंत में दो-तीन ऐस्से लिखकर वे परीक्षा दे सकते हैं. कभी-कभी यह गलती बहुत भारी पड़ जाती है. ऐस्से के महत्व को देखते हुए आज हम इसी विषय पर बात करेंगे. साल 2018 की टॉपर चाहत बाजपेयी, जिनकी 59वीं रैंक आयी थी अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करेंगी कि कैसे प्रभावशाली तरीके से ऐस्से लिखा जाए.

 ऐस्से को दें पूरा महत्व –

चाहत कहती हैं कि ऐस्से के लिए यह रवैया बिलकुल न अपनायें कि बाकी तैयारियां करते हैं, निबंध में क्या है, उसको एंड में देख लेंगे. कई बार कैंडिडेट्स को लगता है कि दो-तीन ऐस्से प्रैक्टिस करने से ही वे इसमें अच्छे अंक ला सकते हैं तो ऐसा कतई नहीं है. यह एक ऐसा विषय है जिसकी तैयारी आपको अलग से स्ट्रैटजी बनाकर करनी होगी. इसके साथ ही अगर आप अच्छा लिखते हैं या आपको पढ़ने में रुचि है तो भी ये न समझें कि आपके लिए निबंध लिखना बड़ी बात नहीं. सच तो यह है कि आप कैसे भी बैकग्राउंड के हों आपको ऐस्से के लिए उतनी ही मेहनत करनी होगी जितनी किसी और को. चाहत अपना केस बताती हैं कि पहले उन्हें लगता था कि जो लोग ब्लॉग या अखबार के लिए लिखते हैं या जो इंग्लिश लिटरेचर के स्टूडेंट्स होते हैं, वे ही अच्छा निबंध लिख सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. यूपीएससी के निबंध के लिए सभी को अलग से तैयारी करनी ही पड़ती है, इस बात को समझते हुए कि यूपीएससी के ऐस्से में आखिर क्या और कैसे लिखा जाता है.

ज्यादा सजावटी भाषा का नहीं किया प्रयोग –

चाहत कहती हैं कि यूं तो सबका अपना लिखने का तरीका होता है पर अगर उनके व्यक्तिगत अनुभव की बात करें तो वे टॉपर अनु कुमारी की बात मानते हुए ऐस्से लिखती थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐस्से पानी पीने जैसा होना चाहिए. यानी इतना सरल जिसे पानी की तरह एक बार में पिया जा सके, कहीं रुकना न पड़े न कहीं कुछ ऐसा हो जो समझ न आये, जो पानी की तरह बह जाए. चाहत ने ऐसा ही किया उन्होंने बहुत सजावटी भाषा या भारी शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि साधारण लेकिन प्रभावी तरीके से अपनी बात कही.

चाहत दूसरा अहम बिंदु मानती हैं निबंध में कविता या कोट्स का इस्तेमाल. वे कहती हैं उन्होंने ऐसे बहुत से कॉमन कोट्स आदि तैयार कर रखे थे जो निबंध में डाले जा सकें पर एक बात का ध्यान यहां रखें कि चूंकि आपने इन्हें तैयार कर लिया है इसका मतलब यह नहीं कि आप जबरदस्ती इन्हें डालें ही. जहां उचित हो केवल वहीं इनका प्रयोग करें.

कुछ निबंध पहले से तैयार करके देखें –

चाहत कहती हैं निबंध लिखने की जमकर प्रैक्टिस करें और कुछ निबंधों का मैटीरियल पहले से तैयार करके रखें. जब आप पिछले सालों के पेपर उठाएंगे तो देखेंगे की कुछ विषय हैं जिन पर हर साल प्रश्न आते ही आते हैं. कम से कम इनकी शुरुआत और अंत तैयार कर लें क्योंकि यह एग्जामिनर पर गहरा असर डालते हैं. निबंध की प्रैक्टिस करने का यह फायदा होता है कि आपको हॉल में बैठकर यह नहीं सोचना पड़ता कि किस विषय को चुनें क्योंकि अभ्यास के दौरान आप अपना झुकाव जान चुके होते हैं. इसके साथ ही अगला जरूरी प्वॉइंट है निबंध के विषय के हिसाब से राइटिंग स्टाइल का चुनाव करना. जैसे कोई निबंध पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर स्टाइल में लिखना ठीक रहता है तो कोई पास्ट, प्रेजेंट सिचुएशन, प्रॉब्लम्स, सॉल्यूशन मोड में. देख लें कि आपका विषय किस तरह से अच्छे से एक्सप्रेस किया जा सकता है, उसी तरीके को आपनाएं.

 

विषय से न भटकें –

चाहत निबंध लिखते समय एक बात का ध्यान रखने के लिए सभी को कहती हैं कि विषय से न भटकें, जो पूछा गया है वही बताएं उसके आगे-पीछे की कहानी नहीं. वे अपना अनुभव शेयर करती हैं कि, मैं तो निबंध लिखते समय बार-बार पेज पलटकर देखती थी कि कहीं विषय से अलग तो नहीं जा रही क्योंकि अपने पिछले अटेम्पट में वे ऐसी गलती कर चुकी थी. चाहत आगे कहती हैं कि अभ्यास करने से आपकी स्पीड भी बढ़ती है जो इस पेपर के लिए बहुत जरूरी है. इसके साथ ही वे टॉपर्स की कॉपीज देखने और ऑनलाइन वेबसाइट्स जो इस संबंध में जानकारी देती हैं से ऐस्से राइटिंग स्टाइल पर ध्यान देने के लिए भी कहती हैं. हो सके तो टेस्ट दें ताकि आपको पता चल सके कि आपके ऐस्से में कहां कमी है. किसी सीनियर से अपने निबंध चेक करवाएं ताकि गलतियां जान सकें. चाहत कहती हैं कि निबंध को पूरा महत्व दें और रोज एक निबंध लिखने की प्रैक्टिस करें.  अपना खुद का स्टाइल डेवलेप करें किसी को कॉपी न करें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप निश्चित ही ऐस्से के पेपर में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.

UPSC एग्जाम कैलेंडर 2021 हुआ जारी, यहां जानें सिविल सर्विसेस और बाकी परीक्षाओं की तारीख IAS Success Story: डेंटिस्ट से IAS ऑफिसर तक, आज जानते हैं कैसा रहा UPSC में डॉ. नेहा का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget