एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कभी, शादी न करने के लिए अभिलाषा को मनाना पड़ा था मां-बाप को, आज हैं IAS ऑफिसर

साल 2017 की टॉपर अभिलाषा अभिनव मानती हैं कि अगर प्रयास सच्चा है और खुद पर विश्वास है तो देर से ही सही पर सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Abhilasha Abhinav: बिहार की अभिलाषा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए तो संर्घष किया ही है साथ ही संर्घष किया अपने घरवालों को यह समझाने में कि वे पहले सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास करेंगी और उसके बाद शादी के बारे में सोचेंगी. हमारे देश में अभी भी कुछ जगहों पर सामाजिक ताना-बाना ऐसा है कि लड़कियों की एक सीमित समय के अंदर शादी कर देना ही उचित समझा जाता है. इस बारे में बात करते हुए अभिलाषा कहती हैं कि अपने मां-बाप को शादी न करने के लिए मनाएं साथ ही उन्हें समय-समय पर ऐसे रिजल्ट्स देते रहे ताकि उन्हें लगे की आपका निर्णय गलत नहीं है. अभिलाषा को यह सफलता अपने तीसरे अटेम्पट में मिली. पहले अटेम्पट में अभिलाषा प्री में भी सेलेक्ट नहीं हुयी थी. दूसरे में उनका सेलेक्शन हुआ और रैंक मिली 308. इससे उनका सेलेक्शन आईआरएस सेवा के लिए हुआ लेकिन अभिलाषा इतने से संतुष्ट नहीं थी. उन्होंने फिर कोशिश की  और अबकी बार अपने तीसरे अटेम्पट में 18वीं रैंक पाकर अपने बचपन के सपने को साकार कर दिखाया.

अभिलाषा की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा –

अभिलाषा हमेशा से एक ब्राइट स्टूडेंट थी. उनकी स्कूलिंग पटना से हुयी और क्लास दसवीं में उन्होंने सीबीएसई में टॉप किया. बारहवीं में उनके 84 प्रतिशत अंक आये. स्कूल के बाद अभिलाषा ने इंजीनियरिंग एग्जाम्स की तैयारी शुरू कर दी और परीक्षा पास करके ए. एस पाटिल कॉलेज महाराष्ट्र से बीटेक किया. यही नहीं अभिलाषा खेल-कूद में भी हमेशा आगे रहीं. बीटेक के बाद अभिलाषा ने नौकरी कर ली और अपने सारे प्रयासों के दौरान वे हमेशा जॉब में रहीं. अभिलाषा कहती हैं वे कैंडिडेट जिनके पास टाइम की लग्जरी होती है उन्हें इसका गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए. आपको समय मिल रहा है तो उसका जमकर इस्तेमाल करें और सही दिशा में करें. कुछ लोगों के पास इसकी बहुत कमी होती है.

 

हमेशा नौकरी के साथ की तैयारी -

अभिलाषा ने अपना पहला अटेम्पट साल 2014 में दिया था जब उनका प्री में भी नहीं हुआ था. इसके बाद उन्होंने अगले साल परीक्षा नहीं दी और अपनी तैयारी पक्की की. दूसरे अटेम्पट में साल 2016 में वे आईआरएस सर्विस के लिए चयनित हुयीं. अभिलाषा ने अपनी रैंक बढ़ाने के लिए दोबारा प्रयास किया और इस बार अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई.

सिविल सर्विसेस की तैयारी के विषय में अभिलाषा का मानना है कि इस परीक्षा को तीन परीक्षाओं के रूप में न देखते हुए शुरू से ही प्री, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी साथ शुरू करें. टॉपर्स के इंटरव्यू देखें ताकि समझ पाएं की कैसे सफलता पायी जा सकती है. अपनी स्ट्रेटजी अपने अनुसार बनाएं और स्ट्रेटजी बनाने के साथ ही पढ़ाई पर भी फोकस करें. वरना कई बार बहुत से कैंडिडेट केवल स्ट्रेटजी पर ही अटके रह जाते हैं. चूंकि अपनी तैयारी के दौरान अभिलाषा ने हमेशा नौकरी की इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए समय निकालने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती थी. वे कहती हैं हम जैसे लोग वीकेंड्स का फायदा उठा सकते हैं और जब भी ऑफिस में समय मिले उसका सदुपयोग पढ़ाई के लिए कर सकते हैं. अभिलाषा बतती हैं कि कम्यूट करने के समय में भी वे फोन पर पढ़ाई करती थीं, इस प्रकार टेक्नोलॉजी ने उनकी बहुत मदद की. अंत में अभिलाषा की यही सलाह है कि लोगों की बात न सुनें अपने आप से ईमानदार रहें, बस इतना ही जरूरी है. बंद कमरे में आप पढ़ रहे हैं या सो रहे हैं ये कोई देखने नहीं आ रहा पर आपको पता होना चाहिए कि जो सपना आपने देखा है, उसे पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी है. सेल्फ बिलीफ भी इस परीक्षा को पास करने में बहुत मदद करता है. जब आप खुद ही नहीं यकीन करेंगे की आप कर सकते हैं तो दूसरे कैसे करेंगे. अंत में केवल इतना ही कि अपना पूरा जोर लगा दें, सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी.

SSC Stenographer परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन शुरू होंगे सितंबर से, यहां पढ़ें डिटेल्स Delhi CET 2020 परीक्षा कैंसिल, मेरिट के बेसिस पर होंगे एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget