एक्सप्लोरर

​​पहले प्रयास में सुरभि ने पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता, जानें सफलता की कहानी

​सुरभि यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी से कहती हैं कि भाषा की कोई दीवार नहीं होती अगर अभ्यर्थी ठान ले तो वे कुछ भी हासिल कर सकते है.

किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम को पास करना अभ्यर्थियों के लिए आसान नहीं होता है और इसलिए वे लगातार  मेहनत के साथ तैयारी भी करते है. ऐसे में यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों  को दोगुनी मेहनत करनी होती है. गांव में रहकर इस परीक्षा की तैयारी करना और भी मुश्किल है लेकिन  इस लड़की ने अपनी मेहनत और लगन से ये ही कर दिखाया और साबित किया की अगर आप एक बार किसी चीज की ठान लें, तो आप अपने सपने को पूरा कर सकते है. मध्य प्रदेश के छोटे से गांव की रहने वाली सुरभि  के पिता वकील और माता शिक्षिका थी.  सुरभि की प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई और उनका स्कूल हिंदी मीडियम था.

सुरभि बचपन से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी. मध्य प्रदेश के स्कूलों में पांचवीं  कक्षा में भी बोर्ड की परीक्षा होती है. जब पांचवीं का परिणाम आया तो टीचर ने सुरभि को बुलाकर कहा की आपको गणित में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं और साथ में ये भी कहा कि आगे आप बहुत अच्छा करोगी. इसके बाद सुरभि पढ़ाई करने के लिए काफी ज्यादा सीरियस हो गई लेकिन  इसी बीच उनके जोड़ों में  दर्द रहने लगा  पर वह उसे नजरअंदाज करती रहीं और धीरे-धीरे दर्द सुरभि के पूरे शरीर में फैल गया. सुरभि के  माता-पिता उनके इलाज के लिए जबलपुर गए और डॉक्टर ने कहा की सुरभि को ‘रूमैटिक फीवर’ है. यह बीमारी हृदय को नुकसान पहुंचाती है फिर डॉक्टर ने सुरभि को हर 15 दिन पर पेनिसिलिन का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी.

गांव में अच्छे डॉक्टर नहीं थे इसलिए हर 15वें दिन सुरभि को जबलपुर जाना पड़ता था. कमजोर सेहत के बीच भी सुरभि ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी. सुरभि को दसवीं बोर्ड में गणित के साथ विज्ञान में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए और उन्हें राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में गिना फिर उस समय के अखबारों में खबर छापी गई कि सुरभि कलेक्टर बनना चाहती हैं लेकिन  सुरभि के मन में उस वक्त तक कलेक्टर बनने का ऐसा कोई ख्याल नहीं था. लेकिन कही न कही इन खबरों के कारण ही सुरभि का झुकाव यूपीएससी की तरफ हो गया.

12वीं कक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद सुरभि ने एक स्टेट इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा क्लियर की और भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया. सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान वे अपने स्कूल की सबसे बेस्‍ट स्टूडेंट थीं और सुरभि को कॉलेज पहुंचने पर कुछ दिक्कतें हुई क्योंकि वह हिंदी मीडियम की छात्रा रही थीं और वहा के ज्यादातर छात्र इंग्लिश मीडियम के थे. सुरभि ने अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए खुद से अंग्रेजी में बात करना शुरू किया और प्रतिदिन कम से कम 10 शब्दों की मीनिंग याद करने लगी.

ठान लें तो कुछ भी सम्भव
इसका असर ये हुआ की सुरभि ने अपने ग्रेजुएशन के फर्स्ट सेमेस्टर में टॉप किया और उन्हें पुरस्कार भी मिला. सुरभि ने खुद पर मेहनत की ओर अपने सपने को पूरे करने में लग गई. कॉलेज में प्लेसमेंट के दौरान सुरभि को टीसीएस कंपनी में जॉब मिल गई लेकिन सुरभि ने एक्सेप्ट नहीं किया और इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया और सभी को पास भी किया. फिर वर्ष  2013 में सुरभि ने आईएएस की परीक्षा भी पास की और ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक प्राप्त की  लेकिन सुरभि का सपना आईएएस बनने का था  इसलिए, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और वर्ष 2016 में यूपीएससी की  परीक्षा में सुरभि ने अपने पहले प्रयास में 50वीं रैंक प्राप्त की.  इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए  सुरभि कहती हैं कि भाषा की कोई दीवार नहीं होती अगर अभ्यर्थी ठान ले तो वे कुछ भी हासिल कर सकते है.

​​सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज ही इस मेल पर भेजें डाक्यूमेंट्स, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

​​बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए बेहद काम आएगी ये रणनीति, जानें तैयारी करने का आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU UG Admission 2026 : DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
New Education Minister Prahlad Joshi : नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
School Tuition Fees Hike 2026: स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget