एक्सप्लोरर

सपनों को साकार करने की मिसाल, पढ़ें हर्षित मेहर का संघर्ष से सफलता तक का सफर

यूपीएससी क्रैक करने के लिए बार-बार किया प्रयास आखिर में चौथे अटेम्प्ट में बने आईपीएस व आईएफएस. जानिए ऐसे आईपीएस अधिकारी की सक्सेस स्टोरी जिनके लगातार प्रयास से उन्हें सफलता मिली.

कहते हैं कोशिश करने वालों वालों की काभी हार नहीं होती है. एक ना एक दिन सफलता उनके कदम चूम ही लेती है. हम आपके लिए एक खास सीरीज 'सक्सेस मंत्रा' लेकर आए हैं, जिसमें आज हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर की.

मूल रूप से रायगढ़ जिले के निवासी हर्षित ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर 376वीं रैंक के साथ आईपीएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया. इसके अलावा, हर्षित ने भारतीय वन सेवा (IFS) की परीक्षा में भी चौथे प्रयास में देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त किया था. आइए जानते हैं उनके संघर्ष और सफलता की कहानी.

हर्षित के पिता हैं राज्य वन सेवा के अधिकारी

हर्षित का जन्म 1 जनवरी 1995 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुआ. उनका परिवार बाद में रायपुर के देवेंद्र नगर में शिफ्ट हो गया. उनके पिता डीके मेहर राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता मंजू मेहर हाउसवाइफ हैं.

हर्षित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर में की और बाद में भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. 2017 में उन्होंने बीई की डिग्री पूरी की और इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

चौथे अटेम्प्ट में आईपीएस और आईएफएस दोनों किया क्लीयर 

बीई की डिग्री पूरी करने के बाद हर्षित ने यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेस के साथ-साथ यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विसेस (IFS) की भी तैयारी शुरू की. एक साल दिल्ली में रहकर तैयारी करने के बाद वे छत्तीसगढ़ वापस लौट आए और घर पर ही अपनी पढ़ाई जारी रखी. हर्षित के लिए यह रास्ता आसान नहीं था.

पहले दो प्रयासों में वे भारतीय वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे, जिससे वे निराश हुए थे. लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हौसला दिया और उन्हें आगे कोशिश करने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद हर्षित ने अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट बदलकर चौथे प्रयास में यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विसेस परीक्षा में देशभर में पांचवां रैंक प्राप्त किया. इसके बाद हर्षित ने सिविल सर्विसेस परीक्षा का भी चौथे प्रयास में हिस्सा लिया. इस बार उन्होंने 376वीं रैंक के साथ आईपीएस परीक्षा को भी क्रैक कर लिया. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट जियोलॉजी था, जिसके माध्यम से उन्होंने यह सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें: अखबार बेचने से लेकर वेटर तक बने, अनाथालय में रहकर की पढ़ाई, जानें कौन हैं ये IAS अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget