एक्सप्लोरर

BPSC Preparation Strategy: बिना कोचिंग के अनीषा ने कैसे पायी बीपीएससी परीक्षा में सफलता, जानते हैं कुछ टिप्स

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 63वीं परीक्षा में 17वीं रैंक लाने वाली अनीषा भारती ने खास स्ट्रेटजी बनाकर सेल्फ स्टडी से इस परीक्षा को पास किया.

Success Story Of BPSC Topper Anisha Bharti:  बिहार लोक सेवा आयोग की 63वीं परीक्षा पास करने वाली अनीषा को यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. अपनी तरफ से भरपूर तैयारी करने वाली अनीषा से कहीं न कहीं चूक हो जाती थी और उनका चयन नहीं होता था. लेकिन अनीषा ने अपनी गलतियों का रोना रोने के बजाय उनसे सीखने का फैसला किया और नतीजा हम सब के सामने है. कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि गलती किसी से भी हो सकती है पर बुद्धिमान वही है जो उनसे सीखता है और दोबारा उन्हें नहीं दोहराता. जैसा कि अनीषा ने किया.

पहले भी दो बार दी थी परीक्षा –

अनीषा ने तीसरी बार चयनित होने के पहले भी दो बार बीपीएससी की परीक्षा दी थी पर उनका चयन नहीं हुआ था. उनसे हर बार कहीं न कहीं कोई कमी रह जाती थी. दरअसल अनीषा बीपीएससी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी. जहां यूपीएससी की तैयारी करने की वजह से उन्हें बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिली वहीं एक-आध बार परेशानी भी हुई. यूपीएससी की वजह से बीपीएससी की तैयारी को उन्होंने वो महत्व नहीं दिया जो उन्हें देना चाहिए था. दूसरी बार की असफलता का कारण वे ओवर कांफिडेंस को मानती हैं. अनीषा कहती हैं जब एक बार यूपीएससी के इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गयीं तो उन्हें अपने ऊपर ओवर कांफिडेंस हो गया था इसीलिए दोबारा में भी वे बीपीएससी में सफल नहीं हुईं. हालांकि उन्होंने इन गलतियों से सीखा और तीसरी बार में न केवल परीक्षा पास कर ली बल्कि 17वीं रैंक भी लायीं.

अनीषा के टिप्स –

दूसरे कैंडिडेट्स को परीक्षा की तैयारी के विषय में सलाह देते हुए एक साक्षात्कार में अनीषा कहती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए पिछले सालों के प्रश्न-पत्र देखना बहुत मदद देता है. कई विषय तो ऐसे होते हैं, जिनमें पिछले सालों के पेपरों से प्रश्न रिपीट हो जाते हैं. इसके साथ ही लास्ट ईयर्स के क्वैश्चन पेपर्स को ध्यान से एनालाइज़ करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि कौन सा सेक्शन कितना इंपॉर्टेंट है और किसको कितना वेटेज़ दिया जाता है. उसी के अनुसार आप तैयारी कर सकते हैं. अगर बात किताबों की करें तो मुख्य किताबें वही रहती हैं बस आपकी स्ट्रेटजी क्या रही यह महत्व रखता है. अनीषा इस परीक्षा का प्री पास करने के लिए करेंट अफेयर्स पर खासा जोर देती हैं. इसके लिए अगर किसी कोचिंग के एनुअल नोट्स मिल जाएं तो ज्यादा बेहतर होता है. दरअसल इन नोट्स में पूरे साल के घटनाक्रम का अच्छा निचोड़ रहता है. नोट्स बनाते समय अगर आपसे कोई विषय छूट भी गया तो इनमें वह मिल जाता है.

अनीषा इसके बाद मुख्य तौर पर जोर देती है आंसर लिखने की स्टाइल पर. वे कहती हैं कि आंसर पता होना ही काफी नहीं होता उसका प्रेजेंटेशन भी उतना ही महत्व रखता है. अगर किसी विषय के बारे में आपसे पूछा गया है तो उसके प्रेजेंट तक सीमित न रहें. उसका बैकग्राउंड, आगे की योजनाएं आदि भी एक्सप्लेन करें. चार्ट्स और डायग्राम्स से अपने आंसर्स को और इफेक्टिव बना सकते हैं. साथ ही कम समय में आंसर लिखने की खूब प्रैक्टिस करें. अनीषा कहती हैं कि आप कितना भी अभ्यास कर लें पेपर देते समय कई बार ऐसा होता है कि समय कम पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप बिना अभ्यास के जाएंगे तो पेपर छूटना तय है.

ह्यूमन टेंडेंसी होती है कि कैंडिडेट्स शुरू में पेपर धीरे लिखते हैं फिर जैसे-जैसे समय निकलता है स्पीड पकड़ते हैं. इससे अंत के आंसर खराब होते ही हैं. पूरे पेपर को समय-सीमा के  अंदर बांधकर ही हल करें. एक बात का ध्यान और रखें की प्री, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी अलग-अलग न करें. तीनों की तैयारी एक साथ स्ट्रेटजी बनाकर करें. जितना भी पढें, रोज पढ़ें और बीपीएससी क्लियर करने के लिए खास बिहार केंद्रित पढ़ाई जरूर करें.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: पिता के साथ चाय बेचने वाले हिमांशु ने देखा UPSC पास करने का सपना और ऐसे किया साकार 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश
YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
LIVE: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget