एक्सप्लोरर

​​SSC Scientific Assistant Exam 2022: वैज्ञानिक सहायक परीक्षा के लिए एसएससी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

​SSC Exam 2022: एसएससी ने वैज्ञानिक सहायक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं.

Scientific Assistant Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी उम्मीदवार साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वह आधिकारिक साइट ssc.nic.in की मदद ले सकते हैं. इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2022 तय की गई है.

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 30 सितंबर 2022 को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती  (SSC Scientific Assistant Recruitment 2022) के तहत 990 पद पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2022 है. ऑनलाइन भुगतान सहित आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो 25 अक्टूबर 2022 तक खुलेगी. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी.

पात्रता मापदंड
अभ्यर्थी के पास विज्ञान में (फिजिक्स के साथ) / कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.  

ऐसे होगा चयन
भर्ती के लिए एसएससी (SSC) द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में दो घंटे की अवधि के लिए होगी. जिसमें 200 अंकों के 200 सवाल होंगे. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  • कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक साइट पर जाएं
  • अब होम पेज पर New User ? Register Now लिंक पर क्लिक करें
  • फिर बेसिक डीटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें
  • अब शुल्क का भुगतान करें
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें

​​Railway Recruitment 2022: ​​ईस्टर्न रेलवे ​में निकली 3 हजार से ​ज्यादा​​​ पद पर भर्ती​, बिना परीक्षा होगा चयन

​​NIT Recruitment 2022: एनआईटी में निकली लाइब्रेरी ट्रेनी के पद पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget