एक्सप्लोरर

​SSC CGL 2024: आने वाली है एसएससी सीजीएल की परीक्षा, ये रहा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न- तुरंत करें चेक

SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अगले महीने सीजीएल परीक्षा की टियर I परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा. इस साल परीक्षा के जरिए 17 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे.

SSC CGL 2024: जिस तरह देश भर के लाखों युवा यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं. उसी प्रकार बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) एग्जाम भी की तैयारी करते हैं. इस एग्जाम का आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है.

एसएससी सीजीएल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है और प्रत्येक चरण का अपना अलग सिलेबस होता है. इस एग्जाम का आयोजन साल में एक बार किया जाता है. हाल ही में भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे. जिसकी डेट भी अब सामने आ गई है. एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाएगा. इस परीक्षा के माध्यम से 17727 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह भर्तियां केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर की जाएगी.

टियर I परीक्षा में पूछे जाएंगे ये सवाल

टियर I एग्जाम की बात करें तो इसमें अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. हर भाग से 25 सवाल यानी कुल 100 प्रश्न एग्जाम में पूछे जाते हैं. टोटल मार्क्स की बात करें परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है. गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होती है. जबकि एग्जाम कुल एक घंटे की समय अवधि के लिए होता है. परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी टियर II परीक्षा में शामिल होते हैं.

टियर II एग्जाम में क्या पूछा जाएगा?

टियर II परीक्षा में दो पेपर होंगे. पेपर 1 के अंदर दो सेशन आयोजित किया जाएगा. सेशन वन के मॉड्यूल वन में गणितीय क्षमता व रीजनिंग और जनरल इंटेलीजेंस की परीक्षा होगी. यह दोनों एग्जाम कुल 180 नंबरों के लिए होंगी. परीक्षा में 30-30 सवाल पूछे जाएंगे. इसके एक घंटे बाद सेशन 2 का पेपर आयोजित किया जाएगा. इसमें अंग्रेजी भाषा और समझ और सामान्य जागरुकता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. अंग्रेजी से 45 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस से 25 सवाल पूछे जाएंगे.

टियर II एग्जाम के पेपर 1 के सेशन 3 में कंप्यूटर नॉलज एंड डेटा एंट्री से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. कंप्यूटर से 20 सवाल पूछे जाएंगे. जबकि टियर II के पेपर 2 में स्टेटिस्टिक्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. इस पेपर को करने के लिए 2 घंटे का समय उम्मीदवारों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इस विषय से की है पढ़ाई तो इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत करें अप्लाई, बढ़ गई लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget