एक्सप्लोरर

सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

रेलवे सुरक्षा बल को 143 सालों में पहली बार महिला महानिदेशक मिली हैं. 1993 बैच की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा ने RPF की कमान संभाल ली है.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 143 साल के लंबे इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी ने इसकी कमान संभाली है. 1993 बैच की सीनियर आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF की महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है. भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी थी और अब उन्होंने अधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है.

सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की DG की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके कार्यभार संभालते ही RPF में एक नया इतिहास रच गया है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी महिला को इस सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है.

तीन दशक से ज्यादा का अनुभव

सोनाली मिश्रा के पास पुलिस सेवा का 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है. RPF की जिम्मेदारी लेने से पहले वे मध्य प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल में एडीजी और MP पुलिस अकादमी की निदेशक जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं. इसके अलावा, वे CBI, BSF और संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो शांति मिशन जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर भी काम कर चुकी हैं.

मिला है प्रेसिडेंशियल और पुलिस मेडल

उनकी सेवा को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. उन्हें प्रेसिडेंशियल पुलिस मेडल और पुलिस मेडल से नवाजा जा चुका है. ये पुरस्कार उनकी समर्पण भावना और निष्कलंक सेवा को मान्यता देते हैं.

DG बनने के बाद क्या कहा सोनाली मिश्रा ने?

पदभार संभालने के बाद सोनाली मिश्रा ने अपने पहले बयान में कहा कि वह RPF के आदर्श वाक्य "यशो लभस्व" - यानी सतर्कता, साहस और सेवा - को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी. उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सरकार और विभाग का आभार व्यक्त किया.

DG RPF को कितनी मिलती है सैलरी?

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का मूल वेतन 2,25,000 रुपये प्रति माह होता है. इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. यह पद RPF में सबसे वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पदों में से एक है, जिसकी जिम्मेदारी पूरे देश की रेलवे सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करना होता है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget